×

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी ने एल्विश यादव पर बनाया गाना, जमकर हो रहा वायरल, क्या आपने देखा

Bhojpuri Song on Elvish Yadav: इस समय देशभर में एल्विश यादव (Elvish Yadav) का नाम छाया हुआ है, तो भला भोजपुरी की म्यूजिक इंडस्ट्री कैसे पीछे रहती। भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी (Khushbu Tiwari) ने एल्विश यादव पर भी गाना बना दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Aug 2023 6:51 AM GMT
Bhojpuri Song on Elvish Yadav: भोजपुरी गानों की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है, जब भी कोई नया गाना रिलीज होता है, दर्शकों के बीच जबरदस्त वायरल होता है। भोजपुरी इंडस्ट्री की एक और खास बात यह है कि इस इंडस्ट्री में हर तरह के गाने बनाए जाते हैं। देश में चल रहा कोई मुद्दा हो या फिर कोई खास त्योहार, भोजपुरी सिंगर्स हर मौके पर गाना बना ही देते हैं। अब जैसा कि इस समय देशभर में एल्विश यादव (Elvish Yadav) का नाम छाया हुआ है, तो भला भोजपुरी की म्यूजिक इंडस्ट्री कैसे पीछे रहती। भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी (Khushbu Tiwari) ने एल्विश यादव पर भी गाना बना दिया है।

भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी ने एल्विश यादव पर बनाया गाना

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर खुशबू तिवारी अपनी शानदार आवाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अबतक इंडस्ट्री में एक से एक हिट गाने गाए हैं, जो दर्शकों के बीच जमकर वायरल हुए हैं। इसी बीच उन्होंने जानकारी दी कि उनका एक नया म्यूजिक वीडियो (Bhojpuri music video) रिलीज हुआ है, जो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav) पर बनाया गया है।

जमकर वायरल हो रहा ये गाना

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव पर बनाए गए भोजपुरी म्यूजिक वीडियो का नाम "सिस्टम हैंग" है। "सिस्टम हैंग" म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है, और दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। खुशबू तिवारी की आवाज में रिलीज हुए इस गाने को बेहद ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस तारीफों के पुल बांध रहें हैं, वहीं व्यूज भी तेजी से बढ़ रहा है।

यहां देख सकते है गाना

म्यूजिक वीडियो "सिस्टम हैंग" के इस गाने को KT एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में एल्विश यादव की पूरी जर्नी दिखाई गई है। बता दें कि इस गाने की लिरिक्स यादव राज ने लिखें हैं, म्यूजिक विक्की ने कंपोज किया है, वहीं गाने को आवाज खुशबू तिवारी ने दी है।

बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर बन एल्विश यादव ने रचा इतिहास

एल्विश यादव का नाम सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। वह जब से बिग बॉस ओटीटी के घर में गए थे, तभी से चर्चा का विषय बने थे और फिर उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया। जी हां! एल्विश यादव बिग बॉस के इतिहास में पहले ऐसे विनर बनें हैं, जिन्होंने घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। एल्विश यादव के वन लाइनर पर ही दर्शक फिदा हो गए थे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story