×

Khushi Kapoor: बॉलीवुड डेब्यू से पहले ये क्या कर बैंठी खुशी कपूर? अब हो रहीं बुरी तरह ट्रोल

Khushi Kapoor Trolled: नेटीजेंस अभिनेत्री जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर पर भड़क उठे हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 29 Nov 2023 4:19 PM GMT
Khushi Kapoor Trolled
X

Khushi Kapoor Trolled (Photo- Social Media)

Khushi Kapoor Trolled: अपकमिंग स्टार खुशी कपूर अपनी आने वाली फिल्म "द आर्चीज" को लेकर सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। ये फिल्म दिसंबर महीने में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन इसके पहले ही नेटीजेंस अभिनेत्री जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर पर भड़क उठे हैं। जी हां!! सोशल मीडिया पर उन्हें बेहद ही बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं, आइए आपको बताते हैं कि इसकी वजह क्या है!

वायरल हुआ खुशी कपूर का लेटेस्ट वीडियो

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि खुशी कपूर अपनी फिल्म "द आर्चीज" की वजह से खबरों में हैं, वह और फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी बीच खुशी कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख नेटीजेंस उनपर टूट पड़े हैं और उन्हें बहुत ही बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं।


बोल्ड आउटफिट की वजह से ट्रोल हो रहीं हैं खुशी कपूर

बॉलीवुड की दुनिया में अपना डेब्यू करने को तैयार खुशी कपूर को हाल ही में मुंबई में आयोजित हुए एक इवेंट में स्पॉट किया गया, इस दौरान उन्होंने इतनी बोल्ड ड्रेस पहनी हुई थी कि उनका लुक नेटीजेंस को बिल्कुल भी रास नहीं आया और वे अब खुशी कपूर को ट्रोल करने में जुट चुके हैं। दरअसल खुशी कपूर ने ब्लैक कलर की बेहद ही बोल्ड ड्रेस कैरी की हुई थी, जिसमें वह अपना टोंड लेग फ्लांट करते दिख रहीं हैं। खुशी कपूर के इस बोल्ड लुक की जहां कुछ लोग तारीफ कर रहें हैं, वहीं बहुत से यूजर्स को खुशी का इतना बोल्ड लुक पसंद नहीं आया, जिसके चलते अब ट्रोलर्स उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहें हैं।

ट्रोलर्स ने किये बेहद भद्दे कमेंट्स

खुशी कपूर का लेटेस्ट बोल्ड लुक देख नेटीजेंस अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहें हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "वल्गारिटी", एक यूजर ने तो उन्हें मक्के का छिला हुआ भुट्टा कह दिया। दूसरे ने लिखा, "भगवान जाने इनके फैशन सेंस को क्या हो जा रहा है।" एक अन्य ने लिखा है, "अच्छे कपड़े पहने हुए भी फेम मिल सकता है।" वहीं एक ने उनके कपड़े को मुर्गे के पंख से कंपेयर कर दिया। इसी तरह तमाम और यूजर्स खुशी कपूर के आउटफिट का मजाक उड़ा रहें हैं।


बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार खुशी कपूर

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी डेब्यू फिल्म "द आर्चीज" 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में खुशी कपूर के अलावा और भी कई स्टार किड्स हैं, जो अपना डेब्यू कर रहें हैं। खुशी कपूर के साथ इस फिल्म में सुहाना खान, वेदांग रैना, अगस्त्य नंदा, डॉट, युवराज मेंडा और मिहिर आहूजा मुख्य किरदारों में हैं। जोया अख्तर द्वारा फिल्म को निर्देशित किया गया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story