×

सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 का खिताब जीता खुशी पटेल ने, मॉडल की है कपड़ों की दुकान

Miss India Worldwide 2022 : ब्रिटेन की बायोमेडिकल छात्रा खुशी पटेल को सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 (Miss India Worldwide 2022) का विजेता घोषित किया गया है।

Shweta Srivastava
Published on: 25 Jun 2022 2:36 PM GMT
Miss India Worldwide 2022
X

Miss India Worldwide 2022  (Image Credit-Social Media)

Miss India Worldwide 2022 : भारत हमेशा से ख़ूबसूरती के मामले में सबसे आगे रहता है। वहीँ भारत सौंदर्य प्रतियोगिता में कई बार ये साबित भी कर चुका है। जब भारत की कई सुंदरियों ने भारत का नाम ऊँचा किया। वहीँ अब ब्रिटेन की बायोमेडिकल छात्रा खुशी पटेल (Khushi Patel) को सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 (Miss India Worldwide 2022) का विजेता घोषित किया गया है। ये भारत के बाहर सबसे लंबे समय से आयोजित हो रही सौंदर्य प्रतियोगिता है। आपको बता दें खुशी मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं।

खुशी पटेल मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 प्रतियोगिता का टाइटल जीत कर काफी खुश हैं। साथ ही आपको बता दें वो कपड़ों की दुकान की भी मालिक हैं। वो

अगले एक साल में बहुत सारे परमार्थ कार्यक्रम करने और तीसरी दुनिया के देशों की मदद करने की योजना भी बना रही हैं। इसी के साथ इंडिया फेस्टिवल कमेटी (आईएफसी) के अनुसार,' गुयाना की रोशनी रजाक को 'मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड 2022' घोषित किया गया। आईएफसी के अनुसार, अमेरिका की नव्या पेंगोल को पहला स्थान जबकि सूरीनाम की चिक्विता मलाहा रनरअप रहीं।

वहीँ ख़ुशी पटेल बायोमेडिकल साइंस की छात्रा हैं। आईएफसी पिछले 29 साल से यह प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। साथ ही ये सौंदर्य प्रतियोगिता हर तीन साल के अंतराल के बाद आयोजित की जाती है। जिसका आखिरी आयोजन सितंबर 2019 में मुंबई के लीला होटल में हुआ था। कोरोना की वजह से इस प्रतियोगिता पर भी असर पड़ा था। वहीँ आईएफसी के अध्यक्ष धर्मात्मा सरन ने भी ये स्वीकार किया कि कोरोना महामारी ने सभी के जीवन जीने के ढंग को बदल दिया है।

फिलहाल ख़ुशी पटेल इस खिताब को जीत कर काफी खुश है। और गुजरात की रहने वालीं हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story