×

Kiara Advani की इन 5 फिल्मों ने लूटी थी तारीफें, चमक उठी थी एक्ट्रेस की किस्मत

Kiara Advani Top 5 Movies: बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों खूब चर्चे में हैं। वजह है कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी। जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंधेगा।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 4 Feb 2023 11:09 AM GMT
Kiara Advani Films
X

Kiara Advani (Image: Social Media)

Kiara Advani Top 5 Movies: बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों खूब चर्चे में हैं। वजह है कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी। जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंधेगा। दरअसल कियारा अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। बता दें कियारा ने बॉलीवुड में साल 2014 में फगली फिल्म से एंट्री ली थी। हालांकि इससे पहले कियारा कई तेलगु फिल्म्स में काम कर चुकी हैं। कियारा ने अपने एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है। तो आइए जानते हैं

कियारा की बेस्ट 5 फिल्मों के बारे:

एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी ( M.S. Dhoni : The Untold Story)

साल 2016 में आई क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Cricketer Mahendra Singh Dhoni) की बायोपिक में कियारा ने धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली और इस फिल्म से कियारा की किस्मत चमक उठी। दरअसल इस बारे में खुद कियारा ने बताया था कि M.S.Dhoni: The Untold Story उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बनी। बता दें इस फिल्म में कियारा के अपोजिट में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नज़र आए थे।

गुड न्यूज (Good Newwz)

साल 2019 में आई कॉमेडी फिल्म में कियारा-दिलजीत दोसांझ,अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नज़र आयीं। यह फिल्म Good Newwz भारत में IVF तकनीक से प्रेगनेंसी के ऊपर बनी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी चली और दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की जोड़ी को खूब सराहा गया।

कबीर सिंह (Kabir Singh)

फिल्म कबीर सिंह साल 2019 में रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी ने लीड रोल निभाया। ये फिल्म youngsters को बहुत ही ज्यादा पसंद आई। दरअसल प्यार में सनकी डॉक्टर-सर्जन कबीर सिंह के रूप में जितना प्यार शाहिद कपूर को मिला उतना ही प्रीति के किरदार में कियारा आडवाणी को भी दर्शकों ने दिया। बता दें की इस फिल्म के बाद से ही कियारा की फिल्म जगत में काफी डिमांड बढ़ गयी।

शेरशाह (Shershah)

12 अगस्त को amazon prime videos पर रिलीज हुई फिल्म शेरशाह ने काफी धूम मचाई। दरअसल ये फिल्म बायोग्राफिकल वॉर फिल्म है, जिसमें परम वीर चक्र से सम्मानित कप्तान विक्रम बत्रा की कहानी दिखाई गई है। बता दें इस फिल्म में कियारा कप्तान विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड डिम्पल चीमा के किरदार में नजर आईं।


इंस्टाग्राम से लेकर हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कियारा की इस फिल्म दमदार एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म से ही सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा करीब आए और अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2)

साल 2022 में रिलीज हुई कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा दोगुना अच्छा काम किया। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ रुपए का करोबार की। इस फिल्मी को फैंस से बेइंतहा प्यार मिला। वहीं हर कोई कियारा की एक्टिंग का दीवाना बन चुका है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story