×

क्या हो गई एक्ट्रेस! ऑटो से कर रही सफर, कभी चलती थी करोड़ों की कार से

मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस किम शर्मा हाल ही में मुंबई की सड़कों पर स्पॉट की गई हैं, वो भी ऑटो रिक्शा में बैठे हुए। इस दौरान किम पिंक कलर के शॉर्ट्स और व्हाइट कलर की शर्ट पहने हुए नर आई थीं। इन फोटोज में किम मीडिया से अपना मुंह छिपाते हुए दिख रही हैं। 

Shreya
Published on: 4 May 2023 5:43 PM GMT
क्या हो गई एक्ट्रेस! ऑटो से कर रही सफर, कभी चलती थी करोड़ों की कार से
X

मुंबई: 'मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस किम शर्मा हाल ही में मुंबई की सड़कों पर स्पॉट की गई हैं, वो भी ऑटो रिक्शा में बैठे हुए। इस दौरान किम पिंक कलर के शॉर्ट्स और व्हाइट कलर की शर्ट पहने हुए नर आई थीं। इन फोटोज में किम मीडिया से अपना मुंह छिपाते हुए दिख रही हैं।

बता दें कि किम शर्मा 9 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि वो अक्सर बी-टाउन में हो रहे इवेंट्स में नजर आती हैं।

किम आखिरी बार 2010 में तेलुगू मूवी यगम में नजर आई थीं। किम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज शेयर किया करती हैं।

यह भी पढ़ें: इंटरनेट पर सनसनी! धड़क गर्ल का बोल्ड अवतार, सामने आई तस्वीरें

अभी कुछ महीन पहले किम 'सनम तेरी कसम' फेम एक्टर हर्षवर्धन के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और दोनों की राहें अलग हो गईं।

किम ने अपने करियर में कुल 8 मूवी की हैं, जिनमें फिल्म 'मोहब्बतें' उन्हें बड़ी पहचान मिली थी। उन्होंने फिल्म 'डर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

किम ने 'डर', 'मोहब्बतें', 'यगम', 'तुमसे अच्छा कौन है', 'फिदा', 'मनी है तो हनी है' जैसी फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें:

Shreya

Shreya

Next Story