×

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 का फर्स्ट लुक आया सामने, जाने कब रिलीज होगी फिल्म

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 First Look: कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म किस किसको प्यार करूं के सीक्वल का फर्स्ट लुक हुआ ऑउट

Shikha Tiwari
Published on: 31 March 2025 11:27 AM IST
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Release Date
X

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 First Look Out (Image Credit- Social Media)

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 First Look: कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूँ 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के माध्यम से कपिल शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू में किया था। ये एक कॉमेडी फिल्म थी जिसका निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया था। अब जाकर इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है जिसका फर्स्ट लुक आज यानि ईद के अवसर पर रिलीज किया गया है।

किस किसको प्यार करूँ फर्स्ट लुक ऑउट (Kis Kisko Pyaar Karoon 2 First Look Out)-

काफी समय पहले ये अनॉउंस किया गया कि कपिल शर्मा की फिल्म Kis Kisko Pyaar Karoon का सीक्वल आने वाला है। फिल्म की शूटिंग भी काफी समय पहले शुरू हो गई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आज कपिल शर्मा ने ईद के अवसर पर अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में कपिल शर्मा दुल्हे के जोड़े में नजर आ रहे हैं। तो वहीं उनके साथ उनकी दुल्हन भी नजर आ रही हैं। जिनका फेस कवर है। इस फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। तो वहीं फिल्म को प्रोड्यूस करने का काम रतन जैन, गणेश जैन औऔर अब्बास मुस्तान ने किया है।


किस किसको प्यार करूँ 2 रिलीज डेट (Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Release Date)-

कपिल शर्मा की फिल्म (Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Movie) का पोस्टर आते ही दर्शकों के मन में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता पढ़ गई है। अब दर्शकों को फिल्म के रिलीज डेट, टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। आज यानि ईद के अवसर पर सिर्फ फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। ये नहीं बताया गया है कि फिल्म कब रिलीज होगी। पोस्टर के बाद उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर सकते हैं। अब एक बार फिर से दर्शकों को सिनेमाघरों में कॉमेडी का तड़का देखने को मिलने वाला है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story