×

किशोर कुमार के वो 5 गानें, जिन्हें सुन आपका मिजाज भी हो जाएगा आशिकाना

Kishore Kumar Death Anniversary: आज भले लेजेंड्री सिंगर किशोर कुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाने आज भी उन्हें लोगों के दिलों में जिंदा रखे हुए है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 13 Oct 2023 7:06 AM GMT
किशोर कुमार के वो 5 गानें, जिन्हें सुन आपका मिजाज भी हो जाएगा आशिकाना
X

Kishore Kumar Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर, एक्टर और प्रोड्यूसर किशोर कुमार आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी आवाज आज भी हमारे बीच मौजूद है। किशोर कुमार ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी आवाज, उनके मशहूर गाने आज भी उनके फैंस को उनकी मौजूदगी का एहसास दिलाते हैं, तो आइए आज हम उन्हें मुस्कुरा कर याद करते हैं और उनके वो मशहूर 5 गाने सुनते हैं, जिनसे उन्होंने करोड़ो लोगों का दिल जीता था।

#1 एक लड़की भीगी भागी सी

यह गाना साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ का है, जिसे किशोर कुमार ने अपनी आवाज से सजाया था। यह गाना आज भी कई बार यूट्यूब पर ट्रेंड करता है, जिससे पता चलता है कि 38 साल बाद भी ये गाना कितना सुपरहिट है और इसे लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।

#2 भीगी भीगी रातों में

फिल्म 'अजनबी' का ये गाना साल 1974 में रिलीज हुआ था। इस गाने में किशोर कुमार की मधुर आवाज सुन आप भी खो जाएंगे। इस गाने को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिले हैं। आप भी इस गाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

#3 रिम झिम गिरे सावन

बारिश का मौसम हो और ये गाना ना चले ऐसा भला हो सकता है। ये फेमस गाना फिल्म ‘मंजिल’ का है, जिसे किशोर कुमार ने दिल से गाया था। ये फिल्म साल 1979 में रिलीज हुई थी।

#4 आज रपट जाए तो

शायद ही कोई होगा, जिसने किशोर कुमार का गाया हुआ ये गाना नहीं सुना होगा। ये गाना फिल्म ‘नमक हलाल’ का है, जिसमें अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल एक साथ नजर आए थे। इस गाने में दोनों बारिश में भींगते हुए कैमरे के सामने रोमांस करते दिख रहे थे। यह गाना साल 1982 में रिलीज हुआ था।

#5 अब के सावन में जी डरे

किशोर कुमार का ये पॉपुलर गाना फिल्म ‘जैसे को तैसा’ का है। ये फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी, जिसमें जितेंद्र कुमार और रीना रॉय एक साथ रोमांस करते नजर आए थे। इस गाने को आज भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना उस समय पर किया जाता था।


Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story