×

84 साल की उम्र में किशोर कुमार की पहली पत्नी का निधन

मशहूर एक्ट्रेस रूमा गुहा थाकुर्ताने सोमवार को 84 की साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह कोलकाता में अपने घर बालीगंगे प्लेस में थीं। अभी कुछ ही दिनों पहले रूमा अपने घर कोलकाता लौटी थीं। 

Vidushi Mishra
Published on: 3 Jun 2019 7:33 AM GMT
84 साल की उम्र में किशोर कुमार की पहली पत्नी का निधन
X

मुम्बई: मशहूर एक्ट्रेस रूमा गुहा थाकुर्ता ने सोमवार को 84 की साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह कोलकाता में अपने घर बालीगंगे प्लेस में थीं। अभी कुछ ही दिनों पहले रूमा अपने घर कोलकाता लौटी थीं। वह अपने बेटे अमित कुमार से मिलने मुंबई आई हुई थीं और करीब तीन महीने वहां रही थीं।

यह भी देखें... मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: CBI ने मांगा 6 महीने का वक्त, SC ने कहा- 3 महीने में जांच करो

रूमा बढ़ती उम्र में होने वाली तकलीफों से परेशान थीं। 1934 में कोलकाता में जन्मीं रूमा ने साल 1951 में लीजेंड्री सिंगर और एक्टर किशोर कुमार से शादी की। वह किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं। लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला और महज 6 साल में दोनों ने तलाक ले लिया। 1960 में रूमा ने अरुप गुहा थाकुर्ता से शादी कर ली।

कई शानदार बंगाली फिल्मों में काम करने के अलावा रूमा एक जानी मानी प्लेबैक सिंगर भी थीं। उन्होंने एंटनी फिरंगी, गंगा ओभीजान, पालातक, आशिते आसिओ ना, बालिका बधु जैसी शानदार फिल्में दीं।

यह भी देखें... घमासान के बाद सरकार ने बदला शिक्षा नीति ड्राफ्ट, अब अनिवार्य नहीं हिंदी

उनकी फिल्म बालिका बधु आजतक दर्शकों के जहन में है। उन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म 'अभिजान' और 'गणशत्रु' जैसी शानदार फिल्में दीं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story