×

बहुत अमीर भारती सिंह: करोड़ों की कार और ऐसा आलीशान बंगला, जानिए उनकी कमाई

Bharti Singh Networth:लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपनी कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और आज वो एक आलीशान ज़िन्दगी जी रहीं हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 10 Jun 2022 5:15 AM GMT
Bharti Singh
X

Bharti Singh (Image Credit-Social Media) 

Bharti Singh Networth: कहते हैं किसी को रुलाना काफी आसान होता है लेकिन हंसाना बेहद कठिन। किसी के चेहरे पर अगर आपकी वजह से एक मुस्कान आ जाये तो इसे काफी पुण्य का काम माना जाता है। और जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें उसका मीठा फल भी चखने को ज़रूर मिलता है। ऐसी ही हैं लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और आज वो एक आलीशान ज़िन्दगी जी रहीं हैं।

अपने हाज़िर जवाबी अंदाज़ से कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी चुप कर देने वाली भारती सिंह किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं। उनका बेहतरीन अंदाज़ लाखों लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। आज भारती हर घर में फेमस है। लेकिन यहाँ तक पहुंचने और अपनी पहचान बनाने के लिए भर्ती ने कड़ा संघर्ष किया। भारती सिंह के जीवन में एक दौर वो भी था जब वो आर्थिक रूप से बहुत कमज़ोर थीं। लेकिन अपने हुनर को उन्होंने सबके सामने रखा और वो मनोरंजन जगत की क्वीन बन गयी। आज भारती एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। उन्होंने करोड़ों रुपए कमाए और आज उनके जीवन में किसी चीज़ की कोई कमी नहीं है।

कड़ी मेहनत कर के बनाई अपनी पहचान

Bharti Singh (Image Credit-Social Media)

भारती सिंह काफी टैलेंटेड हैं और आज वो अपनी खास पहचान रखतीं हैं। जिसे भारती ने अपने दम पर बनाया है। आपको बता दें भारती सिंह पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं। उन्होंने "द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज" में बतौर कंटेस्टेड अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी। धीरे धीरे भारती को हर कोई पसंद करने लगा और उन्हें एक के बाद एक ऑफर्स आने लगे। उन्होंने कई शोज़ होस्ट भी किये। भारती फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म "खिलाड़ी 786" और "सनम रे" जैसी फिल्में की हैं। फिलहाल भारती सिंह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। और वो अपनी जिंदगी शाही अंदाज में जीती हैं।

शानदार घर और लग्जरी गाड़ियों की हैं मालकिन

Bharti Singh (Image Credit-Social Media)

भारती सिंह एक शानदार ज़िन्दगी जीती हैं। आपको बता दें उनके पास मुंबई में खुद का एक आलीशान घर है, जिसमें वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ रहती हैं।

Bharti Singh (Image Credit-Social Media)

आलीशान घर के अलावा भारती सिंह के पास शानदार गाड़ियों का भी कलेक्शन है, जिनमें ऑडी, मर्सडीज बेन्ज जीएल जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।

भारती सिंह की सम्पति

भारती सिंह की कुल सम्पति की बात करें तो वो करीब 22 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। भारती सिंह एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए 7 से 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं। जिसके हिसाब से भारती एक महीने में 30 से 35 लाख रुपए आसानी से कमा लेती हैं।

भारती की शादी

Bharti Singh (Image Credit-Social Media)

साल 2017 में भारती ने राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की। यूँ तो भारती हर्ष से सात साल बड़ी हैं लेकिन दोनों की ही जोड़ी काफी मज़ेदार और प्यारी लगती है। दोनों ने एक दूसरे को सात सालों तक डेट किया और उसके बाद गोवा में आलीशान डेस्टिनेशन वेडिंग की। भारती ने कुछ समय पहले ही एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। जिसे प्यार से वो गोला बुलाती हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story