×

वरुण धवन की आज दुल्हनिया बनेंगी नताशा, जानिए इनके बारे में

आपको बता दें, नताशा दलाल मुंबई बेस्ड फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (FIT), न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है।

Roshni Khan
Published on: 24 Jan 2021 3:42 AM GMT
वरुण धवन की आज दुल्हनिया बनेंगी नताशा, जानिए इनके बारे में
X
वरुण धवन की आज दुल्हनिया बनेंगी नताशा, जानिए इनके बारे में (PC: social media)

लखनऊ: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी करने वाले हैं। शादी से पहले भी दोनों कपल को कई बार पार्टीज या इवेंट में साथ देखा गया है। फैंस भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते है। आप सब इतना सुनते है यहां दिखे वरुण-नताशा, वहां दिखे दोनों लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर कौन है नताशा दलाल जिनके साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं वरुण धवन।

ये भी पढ़ें:चिली के पास भूकंप के तेज झटके: अंटार्कटिका बेस को कराया खाली, सुनामी का अलर्ट

दलाल मुंबई बेस्ड फैशन डिजाइनर हैं

आपको बता दें, नताशा दलाल मुंबई बेस्ड फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (FIT), न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। वो 2013 में इंडिया आ गई थीं। इंडिया आने के बाद उन्होंने खुद का डिजाइन हाउस लॉन्च किया। फैशन डिजाइन किये हाउस का नाम नताशा दलाल लेबल है। उनका ये लेबल ब्राइडल और वेड‍िंग आउटफिट्स के लिए फेमस है।

varun-natasha varun-natasha (PC: social media)

अगर वहीं बात करें वरुण के साथ नताशा के रिलेशन की, तो दोनों काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों क्लासमेट्स भी रह चुके हैं। कुछ टाइम पहले ही करीना कपूर खान के चैट शो व्हाट वीमेन वान्ट में वरुण ने नताशा के साथ हुई पहली मुलाकात के बारे में भी बताया था।

नताशा के साथ उनकी पहली मुलाकात स्कूल में छठीं क्लास में हुई थी

वरुण ने बताया था कि नताशा के साथ उनकी पहली मुलाकात स्कूल में छठीं क्लास में हुई थी। दोनों कई सालों तक दोस्त रहे। उसके बाद में उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। दोनों ने काफी टाइम तक अपने रिलेशन को प्राइवेट रखा था। इसकी वजह ये थी कि नताशा को लाइमलाइट में आना पसंद नहीं है। ऐसे बहुत ही कम टाइम देखने को मिले हैं जब नताशा को वरुण के साथ बाहर स्पॉट किया गया हो।

varun-natasha varun-natasha (PC: social media)

ये भी पढ़ें:रामपुर में माता बनी कुमाता: मां ने छत से बेटे को फेका नीचे, ऐसे बची जान

दो साल पहले वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर नताशा के साथ अपने रिलेशन को ओपन किया था। उन्होंने नताशा को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ फोटोज शेयर की थीं। बता दें दोनों 24 जनवरी को अलीबाग में शादी कर रहे हैं। उन्होंने शादी के लिए जिस मैंशन को बुक किया है, वो काफी आलीशान और महंगा है। खबरों के अनुसार एक रात की बुकिंग के लिए इस मैंशन के 4 लाख रुपये लगते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story