×

Bhojpuri Gossips: पहली बार जब दिनेश लाल यादव ने देखा था आम्रपाली दुबे को, देखते ही फ़िदा हो गए थे एक्टर

Bhojpuri Gossips: क्या आप जानते हैं कि क्या हुआ था जब दिनेश लाल यादव ने पहली बार आम्रपाली को देखा था? नहीं? तो चलिए हम आपको बताते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 4 Jan 2023 1:51 AM GMT
Aamrapali Dubey-Dinesh Lal Yadav
X

Aamrapali Dubey-Dinesh Lal Yadav (Image Credit-Social Media)

Aamrapali Dubey-Dinesh Lal Yadav : भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे जब भी एक साथ पर्दे पर नज़र आते हैं तब एक हिट फिल्म या हिट सांग देते हैं लोगों को इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आती है। दोनों के लिए अक्सर खबर आती रहती है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीँ क्या आप जानते हैं कि क्या हुआ था जब दिनेश लाल यादव ने पहली बार आम्रपाली को देखा था? नहीं? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि निरहुआ ने आम्रपाली को पहली बार देखकर क्या सोचा था।

जब दिनेश लाल यादव ने पहली बार देखा आम्रपाली दुबे को

निरहुआ और आम्रपाली को भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट रोमांटिक जोड़ी कहा जाता है वो उनके फैंस को ऑन स्क्रीन पर जितने पसंद आते हैं उतना ही दोनों का क्रेज ऑफ़ स्क्रीन भी नज़र आता है। इस जोड़ी ने एक साथ सबसे ज़्यादा फिल्में की हैं। इतना ही नहीं दोनों के नाम कई सारे रिकार्ड्स भी हैं। जहाँ आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविज़न इंडस्ट्री से की थी वहीँ निरहुआ ने काफी संघर्ष के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की। जब दोनों पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर आये तो दर्शकों को इनकी जोड़ी बेहद पसंद आई। वहीँआइये जानते हैं कैसे हुई दिनेश लाल और आम्रपाली की पहली मुलाकात।

दिनेश लाल और आम्रपाली की पहली मुलाकात

आम्रपाली टेलीविज़न पर काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर चुंकीं थीं लेकिन उनका सपना था पड़े परदे पर काम करने का उन्होंने अपने इस सपने को अपने एक दोस्त से शेयर किया। दरअसल वो टेलीविज़न पर तो काफी फेमस थीं लेकिन उनकी बड़ी बहन को लगता था कि वो उतनी पॉपुलर नहीं है इसलिए उन्हें फिल्मों का रुख करना चाहिए वहीँ आम्रपाली के दोस्त ने उनकी फिल्मों में काम करने की इच्छा को जान कर उनका साथ देना का निश्चय किया इसके बाद आम्रपाली के इस दोस्त ने ही पहली बार आम्रपाली को दिनेश लाल यादव से मिलवाया और इस जोड़ी ने साथ में एक साथ अपनी पहली फिल्म की।

आम्रपाली के इस दोस्त का नाम था संतोष शुक्ला। आपको बता दें कि संतोष और निरहुआ एक साथ बिग बॉस हाउस में थे। दोनों ही बिग बॉस 6 में आये थे। दोनों की यहीं पर अच्छी दोस्ती हुई। बीबी हाउस से निकलने के बाद निरहुआ को अपनी फिल्म के लिए एक एक्ट्रेस की ज़रूरत थी वहीँ दोनों के कॉमन फ्रेंड संतोष ने एक दूसरे को आपस में इंट्रोडूस किया। दिनेश लाल के सामने आम्रपाली का ऑडिशन वीडियो आया तो वो उन्हें देखते ही रह गए। और उनके दीवाने हो बैठे। इतना ही नहीं एक्टर ने इस वीडियो को पूरी रात बार बार देखा था।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story