×

Ajay Devgn: बॉलीवुड के इस डायरेक्टर को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं अजय देवगन, खुद किया खुलासा

Ajay Devgn in Koffee With Karan 8: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने हाल ही में खुद खुलासा किया है कि बॉलीवुड का एक जाना माना डायरेक्टर उनका सबसे बड़ा दुश्मन हुआ करता था।

Shivani Tiwari
Published on: 4 Nov 2023 11:34 AM GMT
Ajay Devgn in Koffee With Karan 8
X

Ajay Devgn in Koffee With Karan 8 (Photo- Social Media)

Ajay Devgn in Koffee With Karan 8: मनोरंजन की चमक-धमक वाली दुनिया एक ऐसे गहरे राज से छिपी दुनिया है, जहां सेलेब्स के बीच क्या कुछ चल रहा होता है, कुछ भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। जहां मीडिया के सामने सितारे आपस में अलग बर्ताव करते हैं, वहीं पीठ पीछे एक-दूसरे पर ना जाने कौन-कौन से इल्जाम लगा बैठते हैं। मनोरंजन की दुनिया में कई ऐसे केस देखने को मिलते हैं, जहां कई बड़े से लेकर, छोटे स्टार्स एक दूसरे से दुश्मनी किए बैठे हैं और उसी में एक अभिनेता अजय देवगन भी हैं। जी हां! बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने हाल ही में खुद खुलासा किया है कि बॉलीवुड का एक जाना माना डायरेक्टर उनका सबसे बड़ा दुश्मन हुआ करता था।

कॉफी विद करण में अजय देवगन ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

मनोरंजन की दुनिया से रोजाना ऐसी खबरें आती हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा होती है। वहीं अब अभिनेता अजय देवगन भी चर्चा में आ चुके हैं। दरअसल अजय देवगन ने हाल ही में इंडस्ट्री के अपने सबसे बड़े दुश्मन के नाम का खुलासा किया है। अभिनेता अजय देवगन ने प्रोड्यूसर करण जौहर के चैट शो "कॉफी विद करण" में अपने सबसे बड़े दुश्मन का नाम रिवील किया है।


ये फेमस डायरेक्टर रह चुके हैं अजय देवगन के सबसे बड़े दुश्मन

बॉलीवुड सेलेब्स के बीच आपसी मतभेद होना आम बात है। आज भी इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिनके बीच 36 का आंकड़ा हैं। वहीं अब अजय देवगन ने भी बेहद शॉकिंग खुलासा किया है। दरअसल करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर "कॉफी विद करण" का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अजय देवगन इंडस्ट्री के अपने सबसे बड़े दुश्मन का नाम बता रहे हैं। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी, करण जौहर के साथ कॉफी पीने पहुंचे हुए हैं, वहीं जब करण जौहर उनसे पूछते हैं कि इंडस्ट्री में उनका सबसे बड़ा दुश्मन कौन थे, ऐसे में बिना वक्त गवाए अजय देवगन तुरंत ही करण जौहर का नाम लेते हैं। वे कहते हैं तुम थे करण तुम। ये जवाब सुन करण और रोहित शेट्टी हंसने लग जाते हैं। अजय देवगन की इस बात से तो यह साफ है कि एक समय था जब अजय देवगन करण जौहर को अपना पक्का दुश्मन मानते थे, लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।

अजय देवगन वर्कफ्रंट

अभिनेता अजय देवगन पिछले काफी समय से अपनी फिल्म "सिंघम अगेन" को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो "सिंघम अगेन" अपनी दोनों की फ्रेंचाइजी से बेहद ही अलग और धमाकेदार होने वाली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन के साथ ही दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार जैसे कलाकार हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story