Kolkata Doctor Death Case में अब बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी उठाई आवाज,कही इतनी बड़ी बात

Kolkata Doctor Rape Murder Case Bollywood Celebs: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के लिए हो रहे प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया बॉलीवुड सेलेब्स ने

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 13 Aug 2024 7:05 AM GMT
Kolkata Doctor Rape And Death Case Manushi Chhillar Support
X

Kolkata Doctor Rape And Death Case Bollywood Actress Manishi Chhillar Support (Image- Social Media)


Kolkata Doctor Death Case Update: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या केस की आग पूरे देश में फैल चुकी हैं। इसके खिलाफ में ना केवल डॉक्टर्स ही अपितु आम आदमी भी आवाज उठा रहा है। जब लड़कियाँ अपने काम करने वाली जगहों पर सेफ नहीं हैं तो वो फिर कहाँ सेफ है। कोलकत्ता में हुए महिला डॉक्टर रेप व हत्या केस ने एक बार फिर से दिल्ली में हुए निर्भया रेप केस और हत्या केस की याद को ताजा कर दी है। हर तरफ इस केस को लेकर प्रोजेस्ट किया जा रहा है। तो वहीं इंसाफ की मांग की जा रही हैं। इस केस के आरोपी संजय रॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब Kolkata Doctor Death Case में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया है।

कोलकाता डॉक्टर रेप केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया सपोर्ट (Kolkata Doctor Rape And Death Case Bollywood Celebs Support)-

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जिस तरह से जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी की गई है। अब उसके न्याय की लगातार मांग उठ रही है। ना केलव कोलकाता में ही अपितु पूरे भारत में महिला डॉक्टर के लिए न्याय की माँग की जा रही हैं। मेडिकल स्टूडेंट और डॉक्टर्स से लेकर हर कोई सड़को पर उतर चुका है। अब इस प्रोटेस्ट का सोपोर्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chhilar) ने की है। मानुषी छिल्लर जिनको हालहि में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बडे मियां छोटे मियां में देखा गया था। उन्होंने Kolkata Doctor Death Case को लेकर अपने इंस्टाग्राम (Manushi Chillar Instagram) पर बयान दिया है।

मानुषी छिल्लर ने कहा है कि- मैं सहमी हुई हूँ और डरी हुई हूँ हर औरत अपने काम की जगह पर सुरक्षित रहना उनका हक है। और इस तरह की दरिंदगी को अंजाम देने वाले व्यक्ति ऐसे स्वतंत्र नहीं रहना चाहिए।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story