Kolkata Rape Murder Case: बॉलीवुड सेलेब्स ने उठाया कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस पर सवाल

Kolkata Rape Murder Case Bollywood Celebs: कोलकाता रेप मर्डर केस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने व्यक्त किए अपने विचार, जिसमें करीना कपूर, ऋतिक रोशन, समंथा, अनुपम खेर और अन्य ने उठाए सवाल

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 16 Aug 2024 5:59 AM GMT (Updated on: 16 Aug 2024 6:06 AM GMT)
Kolkata Doctor Case Bollywood Celebs
X

Kolkata Rape Murder Case Bollywood Celebs 

Kolkata Rape Murder Case Update: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर (Kolkata Doctor Case) के साथ हुई क्रूरता के खिलाफ़ अब ना केवल डॉक्टर ही बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आवाज उठा रहे हैं। लगातार अपने सोशल मीडिया पर है, कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। जिसमें करीना कपूर, रितिक रोशन, सामंथा रुथ प्रभु,अनुपमा खेर और अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज(Kolkata Doctor Case Bollywood Celebs) शामिल हैं. चलिए जानते हैं बॉलीवुड सेलेब्स ने क्या कहा है इसपर

कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने उठाई आवाज़ (Kolkata Doctor Rape Murder Case Bollywood Celebs In Hindi)-

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर (Kolkata Rape Murder Case) के साथ हुई क्रूरता के खिलाफ़ अब बॉलीवुड सेलेब्स भी आवाज उठा रहे हैं।

करीना कपूर ने लिखा- "12 साल पहले वही चीज़ हुई है। एक बार फिर वही कहानी लेकिन वही विरोध लेकिन अब तक हम बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।"


अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "आवाज़ उठाइये!! हर हालत में आवाज़ उठाइये! कोलकाता की डॉक्टर बच्ची के साथ जो घिनौना, रूह को हिला देने वाला और मानवता को सदा के लिए शर्मिंदा करने वाला अपराध हुआ है. उसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाइये."

ऋतिक रोशन ने लिखा- "हां, हमें एक ऐसे समाज में विकसित होने की जरूरत है जहां हम सभी समान रूप से सुरक्षित महसूस करें। लेकिन इसमें दशकों लगेंगे। उम्मीद है कि यह हमारे बेटे और बेटियों को संवेदनशील और सशक्त बनाने के साथ होगा। अगली पीढ़ियां बेहतर होंगी।"


"हम वहाँ पहुँचेंगे। आखिरकार। लेकिन इस बीच क्या? अभी न्याय के लिए ऐसे अत्याचारों पर कठोर रोक लगाना ही होगा। और ऐसा करने का एकमात्र तरीका ऐसी सज़ा है जो इतनी कठोर हो कि ऐसे अपराधियों में डर समा जाए। हमें यही चाहिए। शायद? मैं पीड़ित परिवार के साथ उनकी बेटी के लिए न्याय की मांग में खड़ा हूँ और मैं उन सभी डॉक्टरों के साथ खड़ा हूँ जिन पर कल रात हमला हुआ,"

ट्विंकल खन्ना ने लिखा-, "इस ग्रह पर, इस देश में पचास साल हो गए हैं और मैं अपनी बेटी को वही सब सिखा रही हूँ जो मुझे बचपन में सिखाया गया था। अकेले मत जाओ - पार्क में, स्कूल में, बीच पर।"

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा-"अगर आप नहीं बोलेंगे तो उसके लिए कौन बोलेगा?" उन्होंने एक उदास इमोजी के साथ पोस्ट शेयर की।

इसके अलावा सामंथा रुथ प्रभु, कृति सेनन, सारा अली खान, जान्हवी कपूर और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर कमेंट किया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story