×

कृति को आई होगी अंकिता की याद, जब सुशांत ने उनके साथ भी किया ये काम

suman
Published on: 27 Aug 2018 5:37 AM GMT
कृति को आई होगी अंकिता की याद, जब सुशांत ने उनके साथ भी किया ये काम
X

मुंबईः फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और पीके जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैंडसम एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर चर्चा में हैं। कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत के अफेयर की चर्चाएं शुरू हुए अभी कुछ समय ही बीता है कि अब उनके अफेयर टूटने की अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया है। मुताबिक दोनों अब साथ नहीं हैं। खबरों की मानें को सुशांत और एक्ट्रेस कृति सेनन के बीच ब्रेकअप हो गया है।

अंकिता लोखंडे के साथ कई साल तक र‍िलेशन में रहने के बाद सुशांत सिंह राजपूत कृत‍ि को डेट करने लगे थे और अब कृत‍ि भी उनके दूर हो गई हैं। इस बार भी उनके ब्रेकअप की वजह वही पुरानी है। सुशांत स‍िंह राजपूत और अंक‍िता लोखंडे जीटीवी के पॉपुलर शो पव‍ित्र र‍िश्‍ता में साथ नजर आए थे। इस शो के सेट पर ही दोनों के बीच अफेयर हुआ जो प्‍यार में बदल गया। काफी वक्‍त तक दोनों एक दूसरे के साथ र‍िलेशन में रहे। फ‍िर सुशांत ने शो को अलव‍िदा कहकर फ‍िल्‍मों में काम करना शुरू कर द‍िया। सुशांत फ‍िल्‍म काई पो चे में नजर आए। उसके बाद अंक‍िता से वो दूर होते चले गए।

जयंती विशेष: गूगल ने महानतम क्रिकेट खिलाड़ी ब्रैडमैन को किया याद, बनाया डूडल

सुशांत ने अंक‍िता को वक्‍त देना बंद कर द‍िया है। सुशांत एक के बाद एक फ‍िल्‍में करते गए और अंक‍िता से दूर होते गए। सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंक‍िता काफी वक्‍त के ल‍िए सबसे दूर हो गईं और उन्‍हें संभलने में काफी वक्‍त लगा। उन्‍होंने खुद इंटरव्‍यू में बताया था क‍ि सुशांत की वजह से वो कई द‍िन तक रोती रही थीं।

suman

suman

Next Story