×

Kubera Movie Cast: फिल्म कुबरे में धनुष के अलावा नजर आएंगे ये सुपरस्टार, जानिए क्या होगी फिल्म की कहानी

Kubera Movie: धनुष की फिल्म कुबेर का फर्स्ट लुक महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रिलीज हो गया है, जानिए किस दिन रिलीज होगी फिल्म

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 9 March 2024 7:11 AM GMT
Kubera Movie Cast
X

Kubera Movie Cast

Kubera Movie Release Date: साउथ के सुपरस्टार धनुष जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर एक नए अवतार में नजर आने वाले है। बता दे कि धनुष की अपकमिंग फिल्म को लेकर निर्माताओं ने शुक्रवार को जानकारी साझा की है। धनुष को आखिरी बार कैप्टन मिलर में देखा गया था, जिसका निर्देशन अरुण माथेश्वरन ने किया था। बता दे कि ये धनुष की 51वीं फिल्म है। जानिए कब रिलीज होगी धनुष की फिल्म कुबेर, इसके कास्ट व अन्य चीजो के बारे में जानकारी

धनुष की फिल्म Kubera कब रिलीज होगी (Kubera Release Date)

फिल्म कुबेर का मोशन पोस्टर महाशिवरात्रि के अवसर पर जारी किया है। पोस्टर को एक कैप्शन के साथ साझा किया गया था जिसमें लिखा था, "महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, हमने #Kubera के फर्स्ट लुक और मोशन पोस्टर का अनावरण किया; इस आदमी को जल्द ही सिनेमाघरों में हलचल मचाते हुए देखें।"

फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हुई है। फिल्म का अभी सिर्फ पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म कब रिलीज होगी, इसके बारे में अभी कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

कुबेर मूवी कास्ट (Kubera Cast)

धनुष के अलावा, फिल्म में रश्मिका मंदाना, नागार्जुन, सुदीप किशन जैसे अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। कुबेर मूवी का निर्देशक शेखर कम्मुला ने किया है और यह धनुष के इनकी पहली फिल्म है।

कुबेर मूवी स्टोरी (Kubera Movie Story)

Kubera Movie Ki Kahani Kya Hain? धनुष की फिल्म कुबेर की कहानी क्या होगी। इसके बारे में अभी बता पाना मुश्किल है। लेकिन शेयर किए गए वीडियो में धनुष लंबी, झबरा दाढ़ी रखते हैं और थोड़े अस्त-व्यस्त दिख रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि ये फिल्म धनुष की अबतक आने वाली सभी फिल्मों से काफी अलग होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story