×

Kumite 1 Warrior Hunt: MMA फाइट पर पहला रियलिटी शो- कुमिते 1 वॉरियर हंट का ट्रेलर आउट, सुनील शेट्टी करेंगे होस्ट

Sunil Shetty host Kumite 1 Warrior Hunt: बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी रियलिटी शो 'कुमाइट 1 वॉरियर हंट' को बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी होस्ट करेंगे। 16 शॉर्टलिस्ट किए गए कंटेस्टेंट।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 2 Feb 2023 5:11 AM GMT
Kuwait Warrior Hunt Show
X

Suniel Shetty (Image: Social Media)

Sunil Shetty host Kumite 1 Warrior Hunt: बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी एक नए रियलिटी शो के साथ वापसी कर रहे हैं। दरअसल रियलिटी शो 'कुमाइट 1 वॉरियर हंट' को बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी होस्ट करेंगे। रियलिटी शो में 16 शॉर्टलिस्ट किए गए कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। बता दें एमएक्स स्टूडियोज भारत का पहला मार्शल आर्डट्स रियलिटी शो 'कुमिते 1 वॉरियर हंट' पेश करने जा रहा है। इस शो को 12 फरवरी 2023 से एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है।

सुनील शेट्टी करेंगे यह शो होस्ट

दरअसल रियलिटी शो 'कुमाइट 1 वॉरियर हंट' को होस्ट बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी करेंगे। इसके लोग 16 कंटेस्टेंट शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। बता दें इस शो को टोयम स्पोर्ट्स लिमिटेड के साथ साझेदारी में बनाया गया है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एक चैलेंजिंग वाला खेल है। जानकारी के लिए बता दें कि इस शो में हमें प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यह शो काफी दिलचस्प होने वाला है। वहीं इस शो का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में सुनील शेट्टी होस्ट के रूप में भी नजर आए हैं।

सुनील शेट्टी ने शेयर की जानकारी

दरअसल शो के होस्ट सुनील शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को इस रियलिटी शो की जानकारी दी है। सुनील शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा कि, 'मार्शल आर्ट्स एक दिलचस्प खेल है। अनुशासन, दृढ़ संकल्प और समर्पण इस खेल के मूल में हैं और यही कुछ हम अपने प्रतिभागियों में देख रहे हैं। एमएक्स स्टूडियोज ओरिजिनल कुमाइट 1 वारियर हंट ना सिर्फ भारत की पहली एमएमए रियलिटी सीरीज है, बल्कि यह विजेताओं को अपने खेल का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म मुहैया कराएगी।


प्रतिभाशाली फाइटर्स के साथ मैं दर्शकों के बीच आने के लिए बहुत उत्सुक हूं।' सुनील शेट्टी का यह शो 12 फरवरी से देखा जा सकेगा। पहली बार सुनील शेट्टी होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं फैंस को भी इस शो के शुरू होने का इंतजार हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story