Kushal Tandon से भीड़ना भारी पड़ा Asim Riaz के फैंस को, लिया इतना बड़ा एक्शन

Kushal Tandon Tweet On Asim Riaz: खतरों के खिलाड़ी 14 में आसिम रियाज के रिएक्शन पर कुशाल टंडन ट्वीटर पर लगातार ट्वीट कर रहे हैं, अब Asim के फैंस को दिया करारा जवाब

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 31 July 2024 12:13 PM GMT (Updated on: 31 July 2024 12:20 PM GMT)
Kushal Tandon Tweet On Asim Riaz
X

Kushal Tandon Tweet On Asim Riaz ( Image- Social Media) 

Kushal Tandon Twitter: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 (Khatron Ke Khiladi Season 14) का हिस्सा बनना Bigg Boss 13 Contestants Asim Riaz को महंगा पड़ गया है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में जिस तरह से आसिम रियाज ने कंटेस्टेंट और शो के होस्ट के साथ कंट्रोवर्सी की है। उसे देखते हुए यही लग रहा हैं कि आसिम रियाज अभी भी बिग बॉस 13 के जोन से बाहर नहीं निकले हैं। इस कंट्रोवर्सी ने भी सोशल मीडिया पर तुल पकड़ लिया है। जहाँ पर कुछ एक्टर Asim Riaz को सपोर्ट कर रहे हैं। तो वहीं कुछ एक्टर ऐसे भी हैं Asim Riaz के इस व्यवहार पर सोशल मीडिया पर उनका विरोध कर रहे हैं। जिसमें से इस समय सबसे ज्यादा एक्टिव है Kushal Tandon जिन्होंने ट्वीटर पर आसिम रियाज के खिलाफ ट्वीट की बहार कर दी है। जिसके बाद से आसिम के फैंस ने भी Kushal Tandon को जमकर ट्रोल किया। लेकिन अब Asim Riaz Fans के फैंस को Kushal Tandon को ट्रोल करना पड़ा महंगा

कुशाल टंडन को ट्रोल करना आसिम फैंस को पड़ा भारी (Kushal Tandon Tweet On Asim Riaz)-


बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर Kushal Tandon इस समय ट्वीटर पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। बता देकि जबसे Asim Raiz का खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में शो के कंटेस्टेटं और होस्ट Rohit Shetty से बहस हो गई है। उस समय से Kushal Tandon भी आसिम रियाज को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं। जिसमें Kushal Tandon ने आसिम रियाज द्वारा पैसे का रौब दिखाने पर कहा था कि वो शो से एक भी रूपए लेकर ना जाए और अपनी बातों पर अड़े रहे। जिसके बाद से Kushal Tandon को Asim Riaz Fans जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। अब जाकर Kushal Tandon ने आसिम रियाज के फैंस के खिलाफ एक्शन लेते हुए साइबर क्राइम में उनके खिलाफ रिपोर्ट कर दी है। जिसके बाद से Asim Riaz के एक फैन ने Kushal Tandon से इनबाक्स में मैसेज करके माफी मांगी। जिसका स्क्रीनशाट Kushal Tandon ने अपने Twitter पर शेयर किया है।



कुशाल टंडन द्वारा लिए गए इस एक्शन का सपोर्ट बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट और एक्टर अभिनव शुक्ला ने भी किया है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में Kushal Tandon के इस एक्शन की तारीफ की है। अब जाकर ये मामला और भी सोशल मीडिया पर तुल पकड़ लिया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story