×

Kylie Jenner Instagram Followers: काइली जेनर के इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स पूरे, ऐसा करने वाली पहली महिला

Kylie Jenner Instagram Followers: टीवी स्टार और मॉडल काइली जेनर (Kylie Jenner) इंस्टाग्राम (Instagram) पर 300 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाली पहली महिला बन गई हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 13 Jan 2022 10:39 AM GMT
Kylie Jenner Instagram Followers: काइली जेनर के इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स पूरे, ऐसा करने वाली पहली महिला
X

काइली जेनर (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)  

Kylie Jenner Instagram Followers: टीवी स्टार और मॉडल काइली जेनर (Kylie Jenner) एक बार फिर से दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही हैं और इसकी वजह से उनका एक नया मुकाम। जी हां, 24 साल की काइली जेनर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो दुनियाभर में किसी महिला ने हासिल नहीं किया है। दरअसल, यंग बिजनेसपर्सन काइली इंस्टाग्राम (Instagram) पर 300 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाली पहली महिला बन गई हैं।

बुधवार को काइली कॉस्मेटिक्स की संस्थापक काइली जेनर (Kylie Jenner) ने इंस्टाग्राम पर यह रिकॉर्ड बनाया है। काइली ने इस रिकॉर्ड के साथ ही पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे (Pop Star Ariana Grande) को भी पीछे छोड़ दिया है। एरियाना ने सबसे पहले यह रिकॉर्ड बनाया था। बता दें कि दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला में अब एरियाना ग्रांडे दूसरे नंबर पर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर फिलहाल 289 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

काइली जेनर (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इंस्टाग्राम पर इन सेलेब्रिटी के हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

300 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने के साथ ही काइली जेनर इंस्टाग्राम (Instagram) पर फॉलो की जाने वाली तीसरी पर्सनैलिटी बन गई हैं। पहले नंबर पर 460 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ऑफिशियल इंस्टाग्राम का अकाउंट है। दूसरे नंबर पर पुर्तगाल के फुटबॉलर प्लेयर Cristiano Ronaldo का नाम है, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 389 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर फुटबॉलर Lionel Messi है, जिनके 300 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।

दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलेब में हैं शुमार

बता दें कि काइली जेनर किम कर्दाशियां (Kim Kardashian) की छोटी बहन हैं। काइली कर्दाशियां-जेनर परिवार की सबसे छोटी और अमीर सदस्य हैं। उन्होंने 24 साल की उम्र में ही कई बिजनेस शुरू कर लिए हैं। जिनमें उनका कॉस्मेटिक बिजनेस Kylie Cosmetics, काइली स्कीन, काइली स्वीम और काइली बेबी भी शामिल हैं। काइली दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलेब में शामिल हैं। फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स की लिस्ट 2020 में काइली जेनर का नाम टॉप में था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story