×

बचपन में बाप छोड़ गये थे साथ, आज ये हसीना अरबपति है

Rishi
Published on: 12 July 2018 3:47 PM GMT
बचपन में बाप छोड़ गये थे साथ, आज ये हसीना अरबपति है
X

लखनऊ : काइली जेनर अमेरिका की सबसे कम उम्र की 'सेल्फ मेड' अरबपति बन चुकी हैं। फोर्ब्स ने इसबार उनकी तस्वीर को मैगजीन के कवरपेज पर पब्लिश किया है। 31 अगस्त 2018 को ये मैगजीन रीडर्स के लिए मार्केट में अवेलेबल होगी। बता दे की फोर्ब्स मैगजीन हर साल दुनिया भर से सबसे कम उम्र में अरबपति बने बिजनेसमैन की लिस्ट जारी करती है।

ये भी देखें :15 Motivational Bollywood Songs जो जीने की राह दिखाते हैं

17 साल की उम्र में पिता ने छोड़ दिया था साथ

काइली जेनर का जन्म 10 अगस्त 1997 को कैलिफोर्निया के लांस एंजलिस शहर में हुआ था। पिता ब्रूस जेनर ओलंपिक गोल्डमेडलिस्ट है। मां क्रिस जेनर एक हाउस वाइफ हैं।

काइली के पांच भाई -बहन है। वह उनमें सबसे छोटी है। उसकी शुरूआती पढ़ाई कैलिफोर्निया में घर के नजदीक सियरा केनन स्कूल में हुई थी। उसने हाईस्कूल की पढ़ाई वहीं के लारेन स्प्रिंग्स स्कूल से पूरी की थी।

वह जब करीब 17 साल की थी तब एक दिन पिता ने ये कहते हुए परिवार से नाता तोड़ लिया कि वह एक ट्रांसजेडर है। वह उनके साथ नहीं रह सकता है।

ये भी देखें : कॉन्डम के बारे में ये ’10 बातें’ नोट कर लीजिए, बहुत ज्ञान मिलेगा

फोटोशूट ने बनाया था पॉपुलर

काइली जेनर पहली बार मीडिया में रिऐलिटी शो, 'कीपिंक अप विद द कादर्शियन' में आईं। तब वह 10 साल की थीं। कॉलेज के दौरान ही काइली मॉडलिंग और एक्टिंग करने लगी थी। ‘क्रश योर स्‍टाइल’ के नाम से उन्होंने एक फोटोशूट भी किया था जो खासा प्रसिद्ध रहा।

काइली की बहन केंडल जेनर एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। वो अपने सारे कपड़े अपनी बहन से ही डिजाइन करवाती हैं।

‘पार्टी नेक्‍स्‍ट डोर’ नाम की एक म्यूजिक एलबम में भी काइली नजर आ चुकी है। काइली को उनके फैशन सेंस के लिए कई मैगजीन के कवर पेज पर जगह मिली है। इस तरह उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था।

इतने पैसे से दो साल पहले शुरू की ये कंपनी

फोर्ब्स के अनुसार काइली ने दो साल पहले फरवरी 2016 में में महज 1972 रुपये से काइली कॉस्मेटिक्स की शुरुआत की थी। तब उनके पास ज्यादा स्टाफ रखने के लिए अधिक पैसे भी नहीं थे। उन्होंने पांच कर्मचारियों के साथ कंपनी की शुरुआत की। उन्होंने अपनी मां और अपनी बहनों को भी इस काम में अपने साथ जोड़ रखा था। उनकी मां इस कंपनी में जनसम्पर्क का काम देखती थी।

कंपनी की ब्रांडिंग के लिए उठाया ये बड़ा कदम

काइली ने जिस समय अपनी खुद की कंपनी शुरू की थी। उस समय वह पैसे की कमी से जूझ रही थी। उनके पास प्रचार-प्रसार के लिए भी पैसें नहीं थे। तब उन्होंने कहीं से पैसे का अरेंजमेंट करके अपने होठों की सर्जरी कराई। उसके बाद से वह कास्मेटिक प्रोडक्ट्स को लेकर खुद ही लोगों के पास जाती और अपने होठों को दिखा अपने प्रोडक्ट्स का प्रचार-प्रसार करती थी। वह ब्रांडिंग के लिए खूब मेहनत करती थी।

काइली की कंपनी ने दो सालों के भीतर कास्मेटिक प्रोडक्ट्स की बिक्री कर 6120 करोड़ रूपये की कंपनी खड़ी कर दी है। उनका कारोबार दुनिया भर के देशों में फैला हुआ है। फोर्ब्स ने बताया कि उनकी कंपनी की कीमत आज 800 मिलियन डॉलर से ऊपर है। वह पूरी तरह से 100 फीसद इसकी मालकिन हैं। अगर उनके टीवी कार्यक्रम, विज्ञापनों से आई आय को भी जोड़ दिया जाए तो वे 900 मिलियन डॉलर की मालकिन हो जाती हैं।

कमाई में मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ा

फोर्ब्स ने कहा कि इस उपलब्धि के साथ ही काइली ने फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है। मार्क जुकरबर्ग 23 साल की उम्र में अरबपति बने थे लेकिन काइली जेनर ने 20 वर्ष की उम्र में अरबपति बन उनके इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

रैपर के साथ था रिश्ता

मशहूर रैपर ट्यगा के साथ ये साल 2015 से ही रिलेशनशिप में थी। दोनों का रिलेशन काफी चर्चाओं में रहा। मई 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था पर अभी फिर इनका पैचअप हो गया है।

समाजसेवा भी करती हैं काइली

काइली और उनकी बहन दोनों ही समाज सेवा के कार्यों से भी जुड़ी हुई है। दोनों ने मिलकर एक ebay अकाउंट खोला है। इसके तहत पुराने कपड़ों की बिक्री की जाती है। यह पैसा जरूरतमंद लोगों को दे दिया जाता है।

उन्होंने लॉस एंजेलिस में एक बच्चों के अस्पताल को लगभग 19 लाख रुपये अपनी चैरिटी से दिए। बाद में इसको लेकर इनका परिवार भी इनके साथ जुड़ गया।

एक ट्वीट से Snapchat के डूबाएं थे 8419 करोड़

काइली ने फरवरी 2018 में एक ट्वीट किया कि क्या और किसी ने भी स्नैपचैट को खोलना बंद कर दिया है? या ऐसा केवल मैं कर रही हूं, ओह यह काफी दुखद है। ट्विटर पर काइली के 2 करोड़ 45 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं और उनके इस ट्वीट को ठीक वैसा ही रिस्पॉन्स मिला जैसा मिलना चाहिए। काइली का यह ट्वीट 50 हजार से अधिक बार रीट्वीट किया गया और 2 लाख 90 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया।

काइली का यह ट्वीट इतना मारक हुआ कि बाजार में खलबली मच गई। वॉल स्ट्रीट में स्नैपचैट की पैरंट कंपनी का शेयर 6 फीसदी गिर गया। मार्केट वैल्यू के हिसाब से बात करें तो कंपनी को 1.3 अरब डॉलर का नुकसान हो गया। हालांकि काइली ने बाद में एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा कि वह स्नैपचैट से अभी भी प्यार करती हैं और उन्होंने इस ऐप को अपना पहला प्यार बता डाला। हालांकि तबतक जो नुकसान होना था, वह हो चुका था।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story