×

Lata Mangeshkar : लता ने इस दिग्गज अभिनेता को लौटा दिया था वापस, हिल उठी थी बॉलीवुड इंडस्ट्री

40 से 60 के दशक में फिल्म उद्योग में अभिनेता राज कपूर का खूब दबदबा था। फिर भी उनके गाने के ऑफर को लता मंगेशकर ने ठुकरा दिया था।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 11 Jan 2022 8:56 AM GMT
Lata Mangeshkar : लता ने इस दिग्गज अभिनेता को लौटा दिया था वापस, हिल उठी थी बॉलीवुड इंडस्ट्री
X

Lata Mangeshkar : 1978 में हिंदी सिनेमा में 'सत्यम शिवम सुंदरम' (Satyam Shivam Sundaram) नामक एक फिल्म रिलीज हुई। फिल्म का निर्माण दिग्गज अभिनेता और डायरेक्टर राज कपूर (Raj Kapoor) ने किया था। फिल्म के सभी स्टार कास्ट उस दौर के दमदार और लोकप्रिय कलाकारों में से एक थें। शशि कपूर (Shashi Kapoor), जीनत अमान (Zeenat Aman), पद्मिनी कोल्हापूरे (Padmini Kolhapure) ने उस दौर में अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन कर खूब लोकप्रियता हासिल की थी। फिल्म के कुल कमाई की बात की जाए, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 4.5 करोड़ की कलेक्शन की थी। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म के साथ - साथ इसका टाइटल सॉन्ग 'सत्यम शिवम सुंदरम' भी प्रचलित हुआ।

राज कपूर को पसंद थी लता की आवाज

राज कपूर अपनी फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' का टायटल सॉन्ग गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से गवाना चाहते थें। राज कपूर को बॉलीवुड में आज भी सबसे अमर व्यक्तित्वों में से एक के रूप में देखा जाता है। राज कपूर को शोमैन के तौर पर जाना जाता है। राज कपूर ने अपने करियर के दौरान कई बार गायिका-गीतकार लता मंगेशकर के साथ भी काम किया। लता मंगेशकर उन दिनों गाना 'लूटे कोई मन का नगर', 'परदेसिया', 'तेरे संग प्यार मैं', 'झूठ बोले कौआ काटे' आदि को लेकर प्रचलित थीं। हर किसी के जुबां पर गायिका का नाम होता था। वहीं रेडियो पर अधिकतर उनके गाने सुनने को मिलते थें।

राज कपूर के बार - बार आग्रह करने पर लता ने गाने को अपनी आवाज दी

राज कपूर गायिका लता मंगेशकर के पास गाने का प्रस्ताव लेकर पहुंचे। लेकिन लता ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया। राज कपूर ने लता से कई बार इस बारे में बात की कि वो इस गाने को अपनी आवाज दें। लेकिन लता उस वक्त अन्य फिल्मों के गानों में व्यस्त थीं। हालांकि बाद में वो इस गाना को गाने के लिए तैयार हो गईं। यही नहीं उन्होंने फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' के एक और लोकप्रिय गाना 'यशोमती मईया से ' को भी अपनी आवाज दी। फिल्म का यह गाना आज भी पूरी रुची के साथ सुना जाता है।

राज कपूर ने सुबह तीन बजे गाना 'आ अब लौट चलें' रिकॉर्ड किया था

एक बार राज कपूर (Raj Kapoor) ने लता मंगेशकर को दोपहर 1 बजे फोन किया था। इस बात का खुलासा लेखक राहुल रवील ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने उस इंटरव्यू में राज कपूर और लता मंगेशकर के बारे में एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया, ''राज कपूर के पास एक विजन था। वे हमेशा बड़े सपने देखते थे। उनके मन में हमेशा अद्भुत विचार रहते थे। उस समय उन्होंने फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है' (Jis Desh Mein Ganga Bahati Hai) को आर्थिक सहयोग दिया था। इस फिल्म में एक गाना था 'आ अब लौट चले' (Aa Ab Laut Chalein)। इस गाने के लिए उन्हें एक बड़े कोरस और संगीतकारों की जरूरत थी। तकनीकी कठिनाइयों के कारण, उस समय मल्टी-ट्रैक रिकॉर्डिंग संभव नहीं थी। इसलिए राज कपूर ने सुबह 3 बजे 'आ अब लौट चलें' गाना रिकॉर्ड किया था।"

Priya Singh

Priya Singh

Next Story