×

Lata Mangeshkar Family: लता मंगेशकर का भाई-बहनों संग था गहरा नाता, कुछ ऐसा था स्वर कोकिला का परिवार

Lata Mangeshkar Family: भारतीय सिनेमा की सबसे महान गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली, वह 92 वर्ष की थीं। लता मंगेशकर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी बहन थीं। उनके बाद उनकी तीन बहनें मीना मंगेशकर, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं।

Deepak Kumar
Written By Deepak KumarPublished By Network
Published on: 6 Feb 2022 10:57 AM GMT
Lata Mangeshkar Family
X

लता मंगेशकर के परिवार की फोटो। 

Lata Mangeshkar Family: भारतीय सिनेमा की सबसे महान गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली, वह 92 वर्ष की थीं। लता मंगेशकर का जन्म इंदौर के एक मध्यमवर्गीय मराठा परिवार में हुआ था। उनके माता पिता ने पहले उनका नाम हेमा रखा था, लेकिन पांच साल की उम्र में उनका नाम बदलकर लता रख दिया गया था।

लता ने बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने गाए है। लता जी ने अपने इस लंबे करियर में 30,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी, लेकिन आज यही आवाज खामोश हो गई है। देश- दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वालीं लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। 13 साल की उम्र में लता ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की। साल 1942 में लता जी को फिल्म 'महल' के गाने 'आने वाला आएगा' से पहचान मिली। लता जी को संगीत की शिक्षा अपने पिता से ही मिली थी।

  • लता मंगेशकर के पिता पंडित दीनानाथ क्लासिकल सिंगर और थिएटर एक्टर थे। उनके काम के चर्चे दूर-दूर तक थे। लता के पिता गोवा के मंगेशी में हुआ था।
  • लता जी के पिता ने अपने गांव मंगेशी के नाम पर अपना उपनाम मंगेशकर रखा था। लता जी की मां का नाम श्रीमती माई था। लता मंगेशकर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी बहन थीं। उनके बाद उनकी तीन बहनें मीना मंगेशकर, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर हैं। लता मंगेशकर समेत सभी भाई- बहनों ने अपनी आजीविका के रूप में संगीत को ही चुना।

  • लता जी ने पांच साल की उम्र में पिता के म्यूजिकल प्ले में काम करना शुरू किया था। लता अक्सर अपनी छोटी बहन को लेकर स्कूल जाती थीं।
  • साल 1982 में लता जी 13 साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया था। उसके बाद घर की जिम्मेदारी लता जी के ऊपर पर आ गई थी। उसके बाद लता मंगेशकर ने कुछ हिंदी और मराठी फिल्मों में काम करना शुरू किया था।

  • लता जी की छोटी बहन आशा भोंसले भी मशहूर गायिकाओं में से एक हैं। आशा भोंसले ने 16 साल की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर दिग्गज गायक आर डी बर्मन से शादी की और उनके तीन बच्चे हेमंत, वर्षा, आनंद हुए थे।
  • लता मंगेशकर की दूसरे नंबर की बहन उषा मंगेशकर भी सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर में हिंदी, मराठी, बंगाली, नेपाली, भोजपुरी और गुजरती भाषाओं में गाने गाए। उषा ने भी बड़ी बहन लता की तरह कभी शादी नहीं की। इसके अलावा उषा मंगेशकर पेंटिंग में भी खास रुचि रखती हैं।

  • लता की तीसरी बहन मीना मंगेशकर ने भी हिंदी और मराठी फिल्मों में प्लेबैक सिंगिग की है। साथ में इसके अलावा उन्होंने कुछ गानों को कंपोज भी किया है। मीना की शादी मिस्टर खड़ीकर से हुई थी। उनका एक बेटा है, जिसका नाम योगेश खड़ीकर है।
  • लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर शास्त्रीय संगीत, म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं। उन्हें प्यार से सब बाला साहेब बुलाते हैं। उन्होंने मराठी कॉमेडियन दामुअन्ना मालवंकर की बेटी भारती मालवंकर से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे आदित्यनाथ और बाजिनाथ और एक बेटी राधा हुई। उनकी बेटी राधा मंगेशकर भी पिता के साथ स्टेज पर गाना गाती हैं।

  • लता मंगेशकर का रिश्ता एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके परिवार से भी है। श्रद्धा, लता की परपोती हैं। लता मंगेशकर ने अपने लंबे करियर के दौरान कई गानों को अपनी सुरीली आवाज दी। कम लोग ही जानते होंगे कि लताजी गायिका होने के साथ-साथ एक संगीतकार भी थीं। उनका अपना एक फिल्म प्रोडक्शन भी था, जिसके बैनर तले फिल्म 'लेकिन' बनी थी।

  • साल 2001 में लता मंगेशकर को संगीत की दुनिया में अपना अमिट योगदान देने के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण दादासाहेब फाल्के अवार्ड भी मिल चुके हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story