×

Lata Mangeshkar Funeral: भारत रत्न लता मंगेशकर को भाई ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Lata Mangeshkar Funeral: भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 6 Feb 2022 10:00 AM GMT (Updated on: 6 Feb 2022 1:54 PM GMT)
Lata Mangeshkar Funeral: शिवाजी पार्क में ही क्यों हुआ लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार? बेहद खास है इसका कारण
X

लता मंगेशकर (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Lata Mangeshkar Passed Away: भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 92 वर्षीय लता मंगेशकर बीते 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंड हॉस्पिटल में भर्ती थी, जहां उन्होंने रविवार को आखिरी सांस ली। स्वर कोकिला के इस तरह से शांत हो जाने पर देशभर में शोक है। बड़ी बड़ी हस्तियों से लेकर फैंस उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दिया। वहीं, केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया गया। लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 6 Feb 2022 1:53 PM GMT

    भाई ने दी लता दीदी को श्रद्धांजलि

    लता मंगेशकर को उनके भाई ने मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान के साथ आज स्वर कोकिला का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्यों की आंखें नम रहीं। लता मंगेशकर अपने संगीत की तरह लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी...

  • 6 Feb 2022 1:27 PM GMT

    लता मंगेशकर को दिया गया राजकीय सम्मान, कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार। 

  • 6 Feb 2022 1:17 PM GMT

    सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान समेत कई हस्तियों ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाहरुख ने पैर छूकर श्रद्धांजलि दी और उनके लिए दुआ पढ़ी। 

  • 6 Feb 2022 1:10 PM GMT

    पीएम मोदी शिवाजी पार्क से हुए रवाना

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी शिवाजी पार्क से रवाना हो गए हैं।

  • 6 Feb 2022 1:09 PM GMT

    सीएम उद्धव ठाकरे ने दी श्रद्धांजलि

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्यमंत्री आदित्य ठाकरे ने लता मंगेशकर को अंतिम सम्मान दिया।

  • 6 Feb 2022 12:57 PM GMT

    PM ने दी श्रद्धांजलि

    पीएम मोदी ने शिवाजी पार्क पहुंचकर स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुछ देर में लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

  • 6 Feb 2022 12:52 PM GMT

    पीएम मोदी पहुंचे शिवाजी पार्क

    लता मंगेशकर की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी शिवाजी पार्क पहुंच गए हैं। साढ़े 6 बजे स्वर कोकिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

  • 6 Feb 2022 12:32 PM GMT

    भतीजे आदित्य देंगे स्वर कोकिला को मुखाग्नि

    बता दें कि कुछ ही देर में लता मंगेशकर को भतीजे आदित्य मुखाग्नि देंगे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी मुंबई पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में वह शिवाजी पार्क पहुंच जाएंगे। 

  • 6 Feb 2022 12:27 PM GMT

    शिवाजी पार्क पहुंचे शाहरुख खान

    लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी शिवाजी पार्क पहुंच गए हैं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शरद पवार, राज ठाकरे, पीयूष गोयल समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद हैं। 

  • 6 Feb 2022 12:21 PM GMT

    शिवाजी पार्क पहुंचा लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर

    लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर श‍िवाजी पार्क पहुंच चुका है। शाम साढ़े 6 बजे उनका अंत‍िम संस्कार किया जाएगा। कुछ ही देर में पीएम नरेंद्र मोदी भी श‍िवाजी पार्क पहुंचने वाले हैं। 

Shreya

Shreya

Next Story