×

Latest Bhojpuri Gana: भोजपुरी गर्ल नीलम गिरी का नया गाना रिलीज, धमाकेदार डांस से लूट ले गईं महफिल, देखें वीडियो

Neelam Giri Bhojpuri Video Song: नीलम गिरी का एक नया म्यूजिक वीडियो (Neelam Giri 2023 song) रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Aug 2023 11:07 AM GMT
Neelam Giri Bhojpuri Video Song: नीलम गिरी (Neelam Giri) आज भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल हो चुकीं हैं, यही नहीं वह किसी भी प्रोजेक्ट के लिए अच्छी खासी रकम भी लेती हैं। नीलम गिरी को इस इंडस्ट्री में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने बहुत ही तेजी से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई, सिर्फ पहचान ही नहीं बल्कि अगर आप उनकी फैन फॉलोइंग देखेंगे तो उसकी भी संख्या बहुत अधिक है, उन्होंने कम समय में बहुत से फैन भी कमा लिए हैं। नीलम गिरी को भोजपुरी इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल कहा जाता है, क्योंकि उन्हें देख लोगों की धड़कने तेज हो जाती हैं।

रिलीज हुआ नीलम गिरी का नया गाना

अभिनेत्री नीलम गिरी फिल्में हों या वीडियो सॉन्ग (Neelam Giri Films), दोनों के जरिए तहलका मचाती हैं। नीलम गिरी के गाने तो रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं और दर्शकों के बीच जबरदस्त धूम मचाते हैं। इसी बीच आज नीलम गिरी का एक नया म्यूजिक वीडियो (Neelam Giri 2023 song) रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

नीलम गिरी संग नजर आ रहें प्रवेश लाल

नीलम गिरी के इस हालिया रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो का नाम "फराई मछरी" (Farai Machhari) है। इस गाने में नीलम गिरी के साथ भोजपुरी स्टार प्रवेश लाल नजर आ रहें हैं। नीलम गिरी और प्रवेश लाल के इस गाने को बहुत ही धांसू रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने की बात करें तो इसमें नीलम गिरी अपने बलम प्रवेश लाल से परेशान हुए दिखाई दे रहीं हैं, क्योंकि उनके पति प्रवेश उन्हें इग्नोर कर सिर्फ "फराई मछरी" ही मांगते हैं। नीलम और प्रवेश की नोक झोंक से भरपूर यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

"फराई मछरी" गाने को मिल रहा जबरदस्त व्यूज

नीलम गिरी और प्रवेश लाल पर फिल्माए गए गाने "फराई मछरी" को सिंगर कल्पना ने अपनी आवाज से सजाया है, लिरिक्स धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि म्यूजिक कंपोज किया है साजन मिश्रा ने। गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और अभी से ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहें हैं, गाने की कामयाबी देख यही लग रहा है कि आने वाले समय में यह भोजपुरी के हिट गानों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। इस गाने को आप निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story