×

Top 10 Latest Bhojpuri Songs: भोजपुरी गानों की लिस्ट, जिन्होंने उड़ा दिया गर्दा,मिले मिलियन व्यूज

Top 10 Latest Bhojpuri Songs: हम कुछ लेटेस्ट भोजपुरी गानों की एक लिस्ट आपके लिए लेकर आएं हैं जिन्हे आपभी सुनिए।

Shweta Srivastava
Published on: 28 May 2022 4:41 AM GMT
Top 10 Latest Bhojpuri Songs
X

Top 10 Latest Bhojpuri Songs (Image Credit-Social Media)

Top 10 Latest Bhojpuri Songs: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री धीरे धीरे काफी पॉपुलर हो गयी है। एक वक़्त था जब भोजपुरी इंडस्ट्री को और भोजपुरी कलाकारों वो मुकाम हासिल नहीं था जो आज है। लेकिन कलाकारों की मेहनत ने भोजपुरी इंडस्ट्री को अलग पहचान दी। साथ ही भोजपुरी गाने भी लोगों की पसंद बनते गए। कुछ खास गाने जैसे लागा ले लू जब लिपस्टिक,हेलो कौन जैसे कई गानों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। आज हम कुछ लेटेस्ट भोजपुरी गानों की एक लिस्ट आपके लिए लेकर आएं हैं जिन्हे आपभी सुनिए।

पवन सिंह का नया गाना 'जिंदगी-2 मुलाकात' (Zindagi-2 Mulakat)

इस लिस्ट में पहले नंबर पर पवन सिंह का हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना 'जिंदगी-2 मुलाकात' है इसका पहला पार्ट काफी समय पहले आया था। इस गाने को कश्मीर की वादियों में फिल्माया गया है जिसके बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री का एक और रिकॉर्ड इस गाने ने बना लिया है।

दरअसल ये गाना कश्मीर की वादियों में शूट होने वाला पहला भोजपुरी गाना बन गया है। पवन सिंह और रेणुका पवार पर फिल्माए इस गाने को मिलियन में व्यूज मिल रहे हैं।

एक्टर-सिंगर प्रमोद प्रेमी का गाना 'आई लव यू लिखल बा' (I Love You Likhal Ba)

एक्टर-सिंगर प्रमोद प्रेमी के लेटेस्ट सॉन्ग का नाम है 'आई लव यू लिखल बा।'रिलीज़ होने के बाद से ही ये गाना काफी ज़्यादा हिट हो गया और लोगों ने इस खूब सुना।


खेसारी लाल यादव का गाना बर्फ (Barf)

खेसारी लाल यादव का गाना आजकल खूब सुना जा रहा है। इस गाने में खेसारी कोमल सिंह के साथ रॉनमस करते नज़र आ रहे हैं। आप भी सुनिए ये भोजपुरी हिट सांग

शिल्पी राज का 'कोकाकोला पिला दो बलम' (Cocacola Pila do Balam)

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार सिंगर शिल्पी राज अपने गानों से लाखों को दीवाना कर जाती हैं अब उनका गाना कोकाकोला पिला दो बलम' काफी हिट हो गया है।

नथुनिया सांग (Nathuniya)

खेसारी लाल यादव और अर्शिया अर्शी का 'नथुनिया' सांग कुछ विवादों के बीच ज़रूर रिलीज़ हुआ लेकिन काफी हिट हो गया है यूट्यूब पर इसे काफी व्यूज मिल रहे हैं।

'बलमा के बुद्धि' (Balam Ke Budhi)

खेसारी लाल यादव के भोजपुरी सॉन्ग (Khesari lal yadav Bhojpuri Song) 'बलमा के बुद्धि' (Balma Ke Budhi) के वीडियो को PRA Films के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

'साड़ी से ताड़ी' (Saari Se Tadi)

पवन सिंह के गाने 'साड़ी से ताड़ी' को मिलियन व्यूज मिल रहे हैं। लोगों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है।

दर्द देले बड़े (Dard Dele Bade)

अक्षरा सिंह का ये गाना रिलीज़ होते ही काफी हिट हो गया है। आप भी सुनिए ये गाना।

पपीता सांग (Papita)

खेसारी लाल यादव का ये गाना रिलीज़ होने के बाद से ही काफी हिट हो गया है।

अरविंद अकेला कल्लू का 'झरेलीया डांस' (Jhaleriya Dance) सांग

कल्लू और शिल्पी राज का यह नया भोजपुरी रोमांटिक गाना 'झरेलीया के डांस' ने खूब धूम मचाई थी।

उम्मीद करते हैं आपको हमारी ये लेटेस्ट भोजपुरी गानों की लिस्ट कमाल की लगी होगी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story