×

Bhojpuri Gana: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'LED वाला सड़िया' ने मचाई धूम, VIDEO वायरल

Bhojpuri Gana: शिल्पी राज का एक नया गाना (shilpi raj new song 2021) रिलीज हुआ है। इस गाने कि शुरुआती बोल बहुत ही शानदार तरीके से किया गया है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 30 Nov 2021 10:53 AM GMT
shilpi raj
X

शिल्पी राज (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी म्यूजिक एल्बम में अपनी आवाज की जादू बिखेरने वाली शिल्पी राज (Shilpi raj) अभी ट्रेंडिंग क्वीन बन गई हैं। शिल्पी के सभी गाने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं। जैसे ही इनका कोई गाना यूट्यूब पर रिलीज होता है वह ट्रेंड में आ जाता है। शिल्पी सभी सिंगर्स के साथ अपनी आवाज का जादू भोजपुरी प्रेमियों के बीच चला रही हैं। यह दूसरी बात है कि शिल्पी राज (shilpi raj video song) के सोशल मीडिया पर फैन्स फॉलोइंग भले ही कम है लेकिन उनको चाहने वाले करोड़ों हैं। यहीं वह वजह है कि जैसे ही उनका गाना रिलीज होता है वह मिलियन क्लब में शामिल हो जाता है।

अभी हाल ही में शिल्पी राज का एक नया गाना (shilpi raj new song 2021) रिलीज हुआ है। इस गाने कि शुरुआती बोल बहुत ही शानदार तरीके से किया गया है। शिल्पी राज का गाना (shilpi raj ka Gana) " LED वाला सड़िया" ( LED wala Sadiya) बहुत ही मजेदार फिल्माया गया है। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस सलोनी गुप्ता अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। रेड साड़ी में सलोनी बेहद हसीन लग रही है। सलोनी ने जबदरस्त डांस किया है।

शिप्पी राज का भोजपुरी 2021 सॉन्ग " LED वाला सड़िया" ( LED wala Sadiya) डीजे का सबसे पसंदीदा गाना बन गया है। इस गाने को अब तक 60 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं इसे 3.1 K लाइक्स मिले हैं। एक हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किया है। जैसे -जैसे समय गुजरता जा रहा है इस गाने के व्यूज भी बढ़ते जा रहे हैं।

अभी कुछ दिन पहले ही शिल्पी राज का खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी गाना 'तू कुत्ते से दिल लगा ले' (Tu Kutte Se Dil Laga Le) रिलीज हुआ था। जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ इसे मिलियन व्यूज मिल गए। इस गाने की पूरी कॉन्सेप्ट ही अलग था। अलग-अलग कॉन्सेप्ट पर शिल्पी राज इन दिनों गाना गा रही हैं। आवाज से पहचान बनाने वाली शिल्पी राज आज बच्चों से लेकर बड़ों के बीच में अपना नाम बना ली हैं।

Shweta

Shweta

Next Story