×

Latest Haryanvi Songs: हरियाणवी के इन लेटेस्ट गानों ने लोगों की प्लेलिस्ट में जमाई है धाक, क्या आपने सुना ?

Latest Haryanvi Songs: आज के समय में सिर्फ बॉलीवुड गानों का ही नहीं बल्कि रीजनल गानों का भी खूब चलन है। अगर हम कहें कि बॉलीवुड गानों से ज्यादा तो हरियाणवी, भोजपुरी और दूसरे रीजनल गानों की धूम है तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा|

Shivani Tiwari
Published on: 3 Jun 2023 6:43 PM GMT
Latest Haryanvi Songs: हरियाणवी के इन लेटेस्ट गानों ने लोगों की प्लेलिस्ट में जमाई है धाक, क्या आपने सुना ?
X
Latest Haryanvi Songs (Photo- Social Media)
Latest Haryanvi Songs: आज के समय में सिर्फ बॉलीवुड गानों का ही नहीं बल्कि रीजनल गानों का भी खूब चलन है। अगर हम कहें कि बॉलीवुड गानों से ज्यादा तो हरियाणवी, भोजपुरी और दूसरे रीजनल गानों की धूम है तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा, क्योंकि इन रीजनल गानों की बीट इतनी कमाल की होती है, जो किसी भी फंक्शन में चार चांद लगाने के लिए काफी होते हैं। वहीं अगर हरियाणवी गानों की बात हो तो इन गानों को सुनकर तो न नाचने वाला इंसान भी नाचने के लिए उठ खड़ा हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको यहां कुछ ऐसे हरियाणवी के हालिया रिलीज हुए गानों के बारे में बताते हैं, जो बेहद ही धमाकेदार हैं।

1. काला डोरा (Kala Dora)

हरियाणवी गाना "काला डोरा" अभी कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया हुआ है। इस गाने में अभय बैसला और मनीषा राणा नजर आ रहें हैं। गाने को अबतक 3.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

2. जले (Jale)

"जले" गाने में हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी नजर आ रहीं हैं। यह गाना कुछ महीने पहले रिलीज हुआ था, लेकिन अभी भी इस गाने का क्रेज लोगों में कम नहीं हुआ है। अब सपना चौधरी का गाना है तो भला दर्शक कैसे बोर हो सकती है। "जले" गाने में सिंगर शिवा चौधरी ने अपनी आवाज से सजाया है। पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

3. चांद (Chand)

हरियाणवी सॉन्ग "चांद" अभी कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुआ है, यह एक बेहद ही रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे यकीनन एक बार सुनने से आपका मन नहीं भरेगा। इसे सुनते ही आपको इस गाने से प्यार हो जायेगा। इस दिल छू लेने वाले गाने को खासा आला चाहर ने अपनी प्यारी आवाज दी हुआ।

4. बैरन मटके (Bairan Matke)

सपना चौधरी का गाना "बैरन मटके" बेहद जबरदस्त है। इस गाने को रिलीज हुए अभी 1 महीने हुए हैं और अभी ही इसपर लोग जमकर Reels बना रहें हैं। "बैरन मटके" गाने को रेणुका पंवार ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है। इस धमाकेदार हरियाणवी गाने पर लोग जमकर थिरक रहें हैं।

5. दाल सरकारी (Daal Sarkari)

हरियाणवी गाना "दाल सरकारी" अभी हाल फिलहाल में ही रिलीज हुआ है, लेकिन अबतक इसे 3.5 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं इस गाने को विनोद सोरखी और कोमल चौधरी ने गाया है, जबकि विकास खरकिया और दिव्यांका सिरोही पर फिल्माया गया है। पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

6. इश्कबाज (Ishqbaz)

हरियाणवी के एक और हिट हुए गाने "इश्कबाज" को हरजीत दीवाना और नोनू राणा ने अपनी आवाज दी है। यह हरियाणवी गाना कुछ हफ्ते पहले ही रिलीज हुआ है और यह बहुत जल्द 6 मिलियन व्यूज पूरे करने वाला है।

7. पायल की जोड़ी (Payal Ki Jodi)

"पायल की जोड़ी" हरियाणवी सॉन्ग अभी हाल ही में रिलीज हुआ है, और दर्शकों के बीच जबरदस्त छाया हुआ है। इस शानदार गाने को कविता शोबू ने अपनी आवाज दी है।

8. अफगान (Afgaan)

हरियाणवी गाना "अफगान" सपना चौधरी का है, जो बेहद ही धमाकेदार है। इस गाने शिवा चौधरी ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि सपना चौधरी और यश गाने में नजर आ रहें हैं। गाने को अबतक 4.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

9. मूनवेव (Moonwave)

"मूनवेव" गाने को हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया पर फिल्माया गया है, उनके साथ म्यूजिक वीडियो में सिकंदर नजर आ रहें हैं, उन्होंने ही गाने को अपनी आवाज भी दी है। इस गाने को बेहद ही ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहें हैं।

10. देसी दारू (Angreji Bole Desi Daru)

यह हरियाणवी गाना अभी हाल फिलहाल में ही रिलीज हुआ है। इस गाने में Sumit Parta और आरुषि शर्मा नजर आ रहीं हैं। वहीं Sumit Parta द्वारा गाने की लिरिक्स भी लिखी गई है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story