Lawrence Bishnoi Video: लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान से क्या चाहता है बताया, वीडियो आया सामने देखें

Lawrence Bishnoi On Salman Khan Fight Video : सलमान खान को लारेंस बिश्नोई क्यों मारना चाहता है सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें

Shikha Tiwari
Published on: 15 Oct 2024 4:49 AM GMT (Updated on: 15 Oct 2024 4:50 AM GMT)
Lawrence Bishnoi Salman Khan Fight
X

Lawrence Bishnoi Video Viral On Salman Khan Fight

Lawrence Bishnoi Video : सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच जिस चीज को लेकर जंग छिड़ी हुई है, वो किसी से भी नहीं छुपा है। लॉरेंस बिश्नोई द्वारा काफी पहले ही सलमान खान को लेकर कहा जा चुका है जब वो जयपुर कोर्ट में गए थे कि अगर वो यहाँ आएंगे तो उनको वापस जिंदा जाने नहीं देंगे। सलमान खान और लारेंस बिश्नोई के बीच जंग की शुरूआत इस समय से खुलकर सबके सामने आई थी। जब 2018 में Salman Khan को मारने के लिए संपत नेहरा जो कि राजस्थान का खूंखार गैंगेस्टर हैं। उसको सुपारी दी गई थी। संपत मुंबई भी गया था और सलमान खान के घर की रेकी भी की थी। लेकिन संपत के पास ऐसी गन नहीं थी कि दूर से निशाना बना सके क्योंकि सलमान खान के पास सिक्योरिटी थी। उसके बाद Lawrence Bishnoi का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया है कि वो सलमान खान (Salman Khan Lawrence Bishnoi Fight) से क्या चाहता है।

लारेंस बिश्नोई सलमान खान को क्यों मारना चाहता है ( Lawrence Bishnoi Salman Khan Ko Kyu Marna Chahta Hai)-

सलमान खान को मारने के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने संपत नेहरा को जब सुपारी दी थी। तब मुंबई पुलिस के सूत्रों ने उनके इस प्लैन को नाकाम कर लिया और उसको गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद संपत नेहरा ने बताया कि Lawrence Bishnoi द्वारा Salman Khan को मारने के लिए सुपारी दी गई थी। उस समय लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली के जेल में बंद था। संपत उसका खास गुर्गा था। उसके बाद 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के घर के बाहर गोलियों से हमला करना, अब जाकर बाबा सिद्दीकी की हत्या कराना

सलमान खान और लारेंस बिश्नोई के बीच लड़ाई की वजह 1998 में सलमान खान के ऊपर काले हिरण के शिकार करने का आरोप लगा था। कहा गया था कि हम साथ-साथ हैं कि शूटिंग के दौरान कांकाणी गांव के करीब दो काले हिरण को मारा है। राजस्थान में बिश्नोई समाज काले हिरण को अपना देवता मानता है। और उनकी पूजा करता है। इस मामले में Salman Khan को 5 साल की सजा भी सुनाई गई थी। हालाकि उसी दिन सलमान खान जमानत पर आ गए थे।

तो वहीं 2023 में Lawrence Bishnoi ने एक वीडियो जेल से जारी किया था। अगर सलमान खान माफी नहीं मांगेगे, तो अंजाम बुरा होगा। जिसके बाद Salman Khan की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। महाराष्ट्र सरकार ने Salman Khan को Y+ सिक्योरिटी दी थी। अब जाकर Lawrence Bishnoi का पुराना इंटरव्यू दिया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, क्या कहा है Lawrence Bishnoi ने Salman Khan के बारे में इस वीडियो में आप देख सकते हैं।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story