×

आपको नहीं पता होंगी राज कपूर और पत्नी कृष्णा कपूर से जुड़ी ये 8 रोचक बातें

Manali Rastogi
Published on: 1 Oct 2018 5:16 AM GMT
आपको नहीं पता होंगी राज कपूर और पत्नी कृष्णा कपूर से जुड़ी ये 8 रोचक बातें
X
आपको नहीं पता होंगी राज कपूर और पत्नी कृष्णा कपूर से जुड़ी ये 8 रोचक बातें

मुंबई: सोमवार को 87 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का निधन हो गया। बता दें, साल 1946 में कृष्णा कपूर और राज कपूर की शादी हुई थी। दोनों के तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा और रीमा कपूर जैन हैं। आज हम आपको कृष्णा कपूर और राज कपूर से जुड़ी 8 रोचक बातें बताएंगे जो शायद ही आपको पता होंगी।

यह भी पढ़ें: कृष्णा कपूर नहीं रहीं, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

  • रीवा में साल 1946 में राज कपूर और कृष्णा कपूर की शादी हुई थी।
  • एक्ट्रेस नर्गिस की वजह से राज और पत्नी कृष्णा के बीच काफी दूरियां आ गई थीं।
  • राज कपूर के ससुर आईजी थे। जी हां, कृष्णा कपूर आईजी बेटी थी। यही कारण है कि दोनों की शादी एसपी के बंगले पर हुई थी।
  • बहुत ही कम लोगों को ये बात पता है कि बॉलीवुड के शोमैन राजकपूर मध्यप्रदेश के दामाद थे।
  • राज कपूर और कृष्णा कपूर ने अपनी बेटी रीमा का नाम रीवा जगह से प्रभावित होकर रखा था।
  • ख्याति प्राप्त कलाकार प्रेमनाथ, राजेन्द्र नाथ मल्होत्रा कृष्णा कपूर के सगे भाई हैं। इस बात की जानकारी भी कम ही लोगों को है।
  • आपको ये भी जानकार हैरानी होगी कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने बड़े बेटे राजीव गांधी की शादी राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु से करवाना चाहती थीं।
  • बहुत लोगों को ये भी नहीं पता है कि कृष्णा कपूर और राज कपूर शादी के बंधन में बंधने से पहले भी एक-दूसरे के रिश्तेदार लगते थे। दरअसल, कृष्णा कपूर राज कपूर के पापा पृथ्वीराज कपूर के मामा की बेटी हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story