×

Lock Upp: Prince Narula संग जुड़ा Nora Fatehi का नाम, कहा पर्सनल अटैक न करें, Video वायरल

Azma Fallah ने Prince Narula औरNora Fatehi के रिश्तों को लेकर कमेंट किया जिसे प्रिंस बर्दाश्त नहीं कर पाए और गुस्से से तमतमा गए। आप भी देखिये ये वीडियो

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 18 April 2022 12:01 PM GMT
Prince Narula fight in Lock Upp show
X

Prince Narula fight in Lock Upp show (फोटो संभार-सोशल मीडिया)

Prince Narula and Nora Fatehi Relationship on Lock Upp Show: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के 'लॉक अप' (Lock Upp) में आये दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल जाते हैं। इस समय शो का एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस प्रोमो को बार-बार देख रहे हैं।

वीडियो में प्रिंस नरूला (Prince Narula) पहले करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) के साथ हाथापाई करते नज़र आ रहे हैं उसके बाद अजमा फल्लाह (Azma fallah) के साथ ज़ुबानी जंग करते भी दिख रहे हैं। दरअसल प्रिंस नरूला की बतौर चैलेंजर एंट्री हुई है। उसी के बाद से शो में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। टास्क के दौरान प्रिंस अजमा फल्लाह ने जहाँ नोक झोक करते दिखे वहीँ करणवीर बोहरा संग झगड़ते दिखे। शो में अजमा फल्लाह ने नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम घसीटा तो प्रिंस आग बबूला हो गए।

दरअसल शो का एक प्रोमो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे अजमा ने , प्रिंस और नोरा के रिश्तों को लेकर कमेंट किया जिसे प्रिंस बर्दाश्त नहीं कर पाए और गुस्से से तमतमा गए। उन्होंने अजमा पर भड़कते हुए कहा कि वो पर्सनल कमेंट न करें,साथ ही प्रिंस ने ये भी कहा कि वो एक शादी शुदा इंसान है तो ऐसे कमैंट्स न किये जाएँ।

प्रोमो की शुरआत होती है टास्क के साथ जिसमे सभी लकड़ी के बॉक्स बना रहे होते हैं। सभी कंटस्टेंट्स फटाफट बॉक्स बनाने में जुट जाते हैं। तभी प्रिंस कहते दिखते हैं कि जिसका मन करेगा वो उसका बॉक्स तोड़ देंगे। ऐसा कहने के बाद वो सबके बॉक्स तोडना शुरू करते हैं इतने में करणवीर बोहरा के साथ उनकी हाथापाई हो जाती है। जेल के सभी कंटस्टेंट्स झगड़ते नज़र आते हैं। एक तरफ शिवम शर्मा और अंजलि अरोड़ा लड़ते दिखते हैं तो वहीँ करण अपना बॉक्स बचाने की पूरी कोशिश करते हैं। करण का बॉक्स टूटते ही वो गुस्से में आ जाते हैं और कहते हैं कि अब उनका बॉक्स टुटा है तो वो सबका बॉक्स तोड़ देंगे। इसके बाद जीशान और मुनव्वर से भी हाथापाई होने लगती है।

जहाँ सभी हाथपाई करने में आमादा हैं वहीँ अजमा प्रिंस पर पर्सनल कमेंट करते हुए नोरा फतेही का नाम प्रिंस के साथ घसीटती हैं जिसे सुनकर प्रिंस अपना आपा खो देते हैं। अजमा कहती हैं, 'प्रिंस नरूला को नोरा फतेही ने भाव नहीं दिया।' इस पर प्रिंस गुस्से से भर जाते हैं और कहते हैं ,"'बेटा अगर अब तू दोबारा पर्सनल गई न, बहुत बुरा होगा अगर तू दोबारा पर्सनल गई। मैं शादीशुदा आदमी हूं। चुप रह।' इसके बाद वह गुस्से में अजमा का सूटकेस उठाते हैं और कहते हैं, 'सारा सामान उठाके बाहर फेंक दूंगा तेरा मैं।'

आपको बता दें कि प्रिंस और नोरा बिग बॉस (Bigg Boss) के सीजन 8 में मिले थे। प्रिंस को अपनी वाइफ युविका भी बिग बॉस 8 के सीजन में ही मिली थीं। प्रिंस ने युविका को बिग बॉस हाउस में ही प्रपोज़ किया था। उसके बाद युविका घर से एविक्ट हो गई। उनके जाने के बाद वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई नोरा फतेही। जिसके बाद प्रिंस और नोरा का रिलेशन काफी चर्चा में रहा। दोनों एक दूसरे को बिग बॉस से निकलने के बाद डेट भी कर रहे थे। ये बात खुद प्रिंस ने कबूली थी। लेकिन बाद में प्रिंस ने युविका से शादी कर ली। नोरा ने कभी प्रिंस के साथ अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया। प्रिंस भले ही बिग बॉस 8 जीत गए लेकिन उसके बाद नोरा और प्रिंस के रिश्तों की बात नहीं उठी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story