×

लोकसभा चुनाव 2019 : बॉलीवुड सितारों ने दी मोदी को प्रचंड जीत की बधाई

इस बार सनी देओल, उर्मिला मातोंडकर, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रकाश राज, हेमा मालिनी, जया प्रदा जैसे कई बॉलीवुड सितारे भी चुनावी मैदान में हैं। सलमान खान ने ट्वीट कर मोदी को निर्णायक विजय के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘‘ माननीय प्रधानमंत्री को निर्णायक विजय के लिए शुभकामनाएं। हम मजबूत भारत के निर्माण के लिए आपके साथ खड़े हैं।’’

SK Gautam
Published on: 23 May 2019 5:15 PM GMT
लोकसभा चुनाव 2019 : बॉलीवुड सितारों ने दी मोदी को प्रचंड जीत की बधाई
X

मुम्बई : लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही भाजपा को बॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी है।

इस बार सनी देओल, उर्मिला मातोंडकर, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रकाश राज, हेमा मालिनी, जया प्रदा जैसे कई बॉलीवुड सितारे भी चुनावी मैदान में हैं। सलमान खान ने ट्वीट कर मोदी को निर्णायक विजय के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘‘ माननीय प्रधानमंत्री को निर्णायक विजय के लिए शुभकामनाएं। हम मजबूत भारत के निर्माण के लिए आपके साथ खड़े हैं।’’

अजय देवगन ने बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘ देश को पता है उनके लिए क्या सही है और उन्होंने अपना फैसला ले लिया है।’’

वरुण धवन ने मोदी को बधाई देते हुए लिखा, ‘‘ आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भविष्य की ओर अग्रसर हैं, जहां सभी भारतीय आगे बढ़ेंगे।’’

ये भी देखें : मेरठ: 4729 से वोटों से बीजेपी उम्मीदवार राजेन्द्र अग्रवाल विजय हुए

अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘‘ हमने वोट दिया, भारता ने फैसला लिया और नतीजे एकदम स्पष्ट हैं... नरेन्द्र मोदी जी शुभकामनाएं। देश आपके नेतृत्व में हर तरह से आगे बढ़ेगा।’’

राजनीतिक पारी शुरू करने की योजना बना रहे अभिनेता रजनीकांत ने भी मोदी को जीत पर बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ माननीय नरेन्द्र मोदी जी को दिल से शुभकामनाएं... आप ने कर दिखाया।’’

गायिका आशा भोंसले ने लिखा, ‘‘ माननीय प्रधानमंत्री, राजग और भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई हो, जिन्होंने दिन-रात देश को उसके लंबित स्वर्णिम काल में लाने के लिए काम किया। जय हिंद।’’

जूही चावला ने लिखा, ‘‘ प्रधानमंत्री को शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं। हर बार मोदी सरकार।’’

दक्षिण भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ ने लिखा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप हमें नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’’

गुरदासपुर से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे सनी देओल करीब 77000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र ने ट्विटर पर बेटे सनी और मोदी की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘ फकीर बादशाह मोदी जी, धरती पुत्र सनी देओल बधाई हो। अच्छे दिन यकीनन आएंगे।’’

धर्मेन्द्र ने ट्वीट कर पत्नी हेमा मालिनी को भी बधाई दी। हालांकि दोनों ही सीटों पर नतीजों की घोषणा नहीं की गई, पर दोनों ही बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।

ये भी देखें : गौतम गंभीर ने लोकसभा सीट से जीत के बाद अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

निर्माता एकता कपूर ने भी अपने बेटे रावी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ अमेठी पर सबकी नजरे हैं, हम अपनी आंटी (स्मृति ईरानी) के समर्थन में हैं।’’

अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मात देने की ओर आगे बढ़ रही है।

फिल्मकार शेखर कपूर, हंसल मेहता ने भी मोदी और भाजपा को बधाई दी।

अभिनेता दीपक डोबरियाल ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए लिखा, ‘‘ भाजपा की विशाल जीत के लिए सारे विपक्ष को बधाई। आप सबके सहयोग के बिना ये जीत लगभग नामुमकिन थी।’’

इस बीच, टीवी के मशहूर एंकर अर्नब गोस्वामी के गलती से ‘सनी देओल’ की जगह ‘सनी लियोनी’ बोलने पर ट्विटर पर सनी लियोनी का नाम ट्रेन्ड करने लगा और अर्नब की वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

(भाषा)

SK Gautam

SK Gautam

Next Story