×

Bhojpuri Song में सबसे ज़बरदस्त गाना है Lollypop Lagelu,जानिए कैसे बना ये इतना बड़ा हिट, देखिये Video

Lollypop Lagelu:भोजपुरी के सिंगर और एक्टर Pawan Singh का एक ऐसा गाना जिसने उन्हें न केवल पहचान मिली बल्कि रातों रात विदेशों में भी इस गाने की गूंज सुनाई देने लगी। गाना था Lollypop Lagelu,आप भी देखिये और सुनिए ये गाना

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 31 March 2022 12:35 PM GMT
Lagawelu Jab Lipistic
X

Bhojpuri Song Lagawelu Jab Lipistic(फोटो संभार -सोशल मीडिया)

Lollypop Lagelu: भोजपुरी के सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Bhojpuri Actor and Singer Pawan Singh) का एक ऐसा गाना जिसने उन्हें न केवल पहचान मिली बल्कि रातों रात विदेशों में भी इस गाने की गूंज सुनाई देने लगी।

गाना था "लॉलीपॉप लागेलू"(Lollypop Lagelu) बहुत कम लोग जानतें हैं कि पवन सिंह के इस गाने को जाहिद अख्तर (Jahid Akhtar) ने लिखा था लेकिन उनको इस गाने से उतनी ख्याति नहीं मिल पाई और सबने केवल पवन सिंह को ही इस गाने से जोड़ कर देखा। साल 2008 में पवन सिंह ने 'लॉलीपॉप लागेलू गाना गाया था। यह गाना लोगों के बीच उस वक्त काफी मशहूर हुआ था। आपको बता दें कि इसके म्यूजिक डायरेक्टर विनय विनायक हैं। इस गाने नें पवन सिंह को जहाँ सुपरस्टार बना दिया था वहीँ इसके लेखक को कोई जनता तक नहीं।

इतना ही नहीं ये गाना ना सिर्फ भारत में लोकप्रिय हुआ बल्कि विदेशों में भी इसको हाथों हाथ लिया गया। पावर सिंह (Pawan Singh) का गाना लॉलीपॉप लागेलु (Lollypop Lagelu) को विदेशों में पहचान मिली इसका एक सबूत चीन से भी आया। इसका वीडियो उस समय काफी वायरल भी हुआ था। ये वीडियो चीन का बताया गया था , जिसमें एक कार्यक्रम के दौरान पवन के गाने लॉलीपॉप लागेलु पर वहां के लोग झूमते दिख रहे थे।

गौरतलब है कि तू लगावेलू जब लिपिस्टिक हिलेला आरा डिस्टिक' गाना यू-ट्यूब पर कई वर्जन के साथ देखा जा सकता है। इस गाने की लोकप्रियता इतनी है कि इसे सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सलेथिया ने भी गाया। इतना ही नहीं कुछ समय पहले इस गाने को एक अफ्रीकन सिंगर ने भी गाया था। साथ ही बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने भी अपने एक शो में लॉलीपॉप गाया था। इस गाने का यू-ट्यूब लिंक आज भी लोग खूब सर्च करते हैं।

इतना ही नहीं भोजपुरी इंडस्ट्री जिस तरह लगातार आगे बढ़ रही है वैसे ही भोजपुरी स्टार्स भी नाम और शौहरत पा रहे हैं। पवन सिंह भी उन कलाकारों में से एक हैं। इसके अलावा आए दिन कई भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हुए दिखाई दे जाते हैं। सिर्फ यही नहीं भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े सुपरस्टार्स की फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है। बात करें पवन सिंह (Pawan Singh) की तो आए दिन उनके भोजपुरी गाने तो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते दिखाई दे जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। यही कारण है उनका कोई भी पोस्ट सामने आते ही वायरल हो जाता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story