×

Love Sex Aur Dhokha 2 Collection: लव सेक्स और धोखा 2 के मेकर्स को दर्शकों ने दिया धोखा

Love Sex Aur Dhokha 2 Box Office Collection Day 1: दिबाकर व एकता की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 दर्शकों को कितनी आई पसंद जानिए पहले दिन का कलेक्शन

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 19 April 2024 12:36 PM GMT (Updated on: 19 April 2024 12:39 PM GMT)
Love, Sex Aur Dhokha 2 Box Office Collection Day 1
X

 Love, Sex Aur Dhokha 2 Box Office Collection 

Love, Sex Aur Dhokha 2 Collection Day 1: लव सेक्स और धोखा 2 (LSD 2) हाई टेक युग में आधुनिक रिश्तों व आत्म खोज की कहानी है। इस फिल्म में एक साथ तीन कहानियों को दिखाया गया है। जिसमें एक कहानी में नूर जोकि एक ट्रांसजेंडर हैं और एक रियलटी शो का हिस्सा बनता है। नूर को जीतने के लिए अपनी माँ को शो में बुलाना होता है जोकि दो साल से आपस में बात नहीं कर रहे होते हैं। तो वहीं दूसरी कहानी कुल्लू विश्वकर्मा की है। जो कि एक उद्योग लिमिटेड मेट्रो स्टेशन जोकि लोविना सिंह नाम की ट्रांसजेंडर द्वारा चलाया जाता है का हिस्सा है। एक दिन कुल्लु सुनसान जगह में बुरी हालत में मिलता है। फिल्म में तीसरी कहानी एक लाइव स्ट्रीमिंग गेमर की कहानी है जिसका नाम शुभग उर्फ गेम पापी होता है, जो 10 मिलियन पूरा करने वाला ही होता है कि तब तक उसका एक MMS लीक हो जाता है। चलिए जानते हैं दर्शकों कितनी पसंद आई फिल्म

लव सेक्स और धोखा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Love, Sex Aur Dhokha 2 Box Office Collection Day 1)-

दिबाकर बनर्जी की फिल्म Love, Sex Aur Dhokha 2 आज सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में एक साथ तीन कहानियों को दिखाकर दिबाकर बनर्जी ने कहीं ना कहीं दर्शकों के साथ धोखा किया है। तो वहीं फिल्म में इस बार 8 नए कलाकार नजर आए है। जिनके बारे में किसी को पता भी नहीं है। तो वहीं फिल्म में कई जगहों पर अपशब्दों को म्यूट कर दिया है। फिल्म की पहली कहानी जहाँ दर्शकों को थोड़ी पसंद भी आ सकती है। क्योकि इसमें Bigg Boss जैसे रियलटी शो को देखने जैसा है। तो वहीं दूसरे ट्रैक काफी ज्यादा दिलचस्प हैं। लेकिन जैसे ही तीसरा ट्रैक शुरू होता हैं फिल्म की पूरी कहानी सर के ऊपर से निकल जाती है। फिल्म में कलाकारो ने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है।

लेकिन फिल्म दर्शको को सिनेमाघरों तक आकर्षित करने में कामयाब नहीं हो पाई है। कहीं ना कही इसकी वजह फिल्म को मिली रेटिंग भी हैं। फिल्म को कुछ खास रेटिंग नहीं मिली है। तो वहीं आज Lok Sabha Election 2024 होने की वजह से भी फिल्म की कमाई पर असर पड़ता हुआ नजर आया है। यदि हम फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 (Love, Sex Aur Dhokha 2 Collection Day 1) के पहले दिन के कलेक्शन (LSD 2 Collection Day 1) की बात करे तो फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 15 लाख तक (Love, Sex Aur Dhokha 2 Day 1 Collection) का कलेक्शन किया है। इसके आकड़ो में आने वाले दिनों में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।

लव सेक्स और धोखा 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 1 (Love, Sex Aur Dhokha 2 Worldwide Collection Day 1)-

यदि हम लव सेक्स और धोखा 2 (LSD 2) आज भारत समेत दुनियाभर में रिलीज हुई है। जहाँ भारत में फिल्म दर्शकों को कुछ खास आकर्षित नहीं कर पाई है। तो वहीं दुनियाभर में फिल्म दर्शको को कुछ खास पसंद नहीं आई है। और अभी तक फिल्म ने दुनियाभर में केवल 1.5 करोड़ (Love, Sex Aur Dhokha 2 Worldwide Collection) तक का ही कलेक्शन किया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story