×

'लव सोनिया' के प्रमोशन के लिए इंडिया आ सकती है डेमी मूर

suman
Published on: 12 May 2017 6:16 AM GMT
लव सोनिया के प्रमोशन के लिए इंडिया आ सकती है डेमी मूर
X

नई दिल्ली: हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमी मूर भारतीय-अमेरिकी फिल्म 'लव सोनिया' के प्रचार के लिए इंडिया आ सकती हैं। डायरेक्टर तबरेज नूरानी ने यह जानकारी दी। डायरेक्टर ने कहा कि डेविड वोमार्क के प्रोडक्शन में बनी फिल्म में मूर का रोल छोटा है, लेकिन वह इसे लेकर उत्साहित हैं।

आगे...

यह पूछे जाने पर कि क्या मूर फिल्म के प्रचार के लिए इंडिया आएंगी, नूरानी ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा,'अभी इस बारे में कुछ पता नहीं है, लेकिन संभावना है कि वह आ सकती हैं।'

'लव सोनिया' में दुनिया भर में मानव तस्करी की क्रूर वास्तविकताओं को दर्शाया गया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, ऋचा चड्डा, अनुपम खेर और फ्रीडा पिंटो लीड रोल में हैं।

नूरानी मुंबई में 'लव सोनिया' के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में बिजी हैं। फिल्म का पूरा काम समाप्त होने के बाद रिलीज की तारीख जल्द तय की जाएगी।

आगे...

मूर इस फिल्म से कैसे जुड़ीं, इस सवाल पर नूरानी ने कहा कि वह अपने एनजीओ थोर्न की वजह से फिल्म की तरफ आकर्षित हुईं। यह एनजीओ यौन गुलामी और मानव तस्करी को समाप्त करने का काम करता है। उन्होंने कहा, 'डेमी का अपना एनजीओ है, वे प्रौद्योगिकी का उपयोग कर मानव तस्करी के खिलाफ लड़ते हैं। इसलिए वह इस परियोजना पर काम करना चाहती थीं। इसमें बहुत छोटी भूमिका है लेकिन वह इसके लिए खुश हैं।'

सौजन्य: आईएएनएस

suman

suman

Next Story