TRENDING TAGS :
Loveyapa Collection Day 1: खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म लवयापा हिट या फ्लॉप, जाने कलेक्शन
Loveyapa Box Office Collection Day 1: जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं पहले दिन कितना कलेक्शन की
Loveyapa Box Office Collection Day 1 (Image Credit-Social Media)
Loveyapa Collection Day 1: खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म लवयापा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के माध्यम से खुशी कपूर और जुनैद खान बॉक्स ऑफिस पर डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले दोनों की फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। जुनैद खान महाराज में नजर आएं थे। जोकि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। तो वहीं खुशी कपूर की फिल्म द आर्चीज में नजर आ चुकी हैं। अब जाकर दोनों ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है। लवयापा मूवी के ट्रेलर और गाने दर्शकों को पहले ही काफी पसंद आए थे। चलिए जानते हैं फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आई है। इसके लिए लवयापा के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में जानते हैं।
लवयापा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Loveyapa Box Office Collection Day 1)-
लवयापा एक असामान्य स्थिति में दो प्रेमियों की कहानी है। गौरव उर्फ गुच्ची जोकि दिल्ली में अपनी माँ और बहन के साथ रहता है। तो वहीं वो बानी नाम की लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। बानी के पिता अतुल कुमार शर्मा एक सख्त आदमी है। एक दिन वो बानी और गौरव को बात करते हुए पकड़ लेते हैं। वह उसे अगले दिन गौरव को घर बुलाने का आदेश देते हैं। गौरव बानी से शादी करने की इच्छा व्यक्त करता है। बानी के पिता उन दोनों के सामने एक अजीब सा शर्त रखते हैं। वो कहते हैं कि उन्हें एक-दूसरे का फोन 24 घंटे के लिए बदल लेना चाहिए। यह कार्य पूरा करने के बाद यदि वे अभी भी प्यार में है,, तो अतुल को ये रिश्ता स्वीकार होगा। अन्यथा दोनों अपने-अपने रास्ते अलग कर ले। गौरव और बानी उनकी इस शर्त को मान तो लेते हैं। लेकिन आगे क्या होता है, इसके बारे में जानने के लिए आपको अपने आस-पास स्थित सिनेमाघरों की तरफ रूख करना होगा।
खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म लवयापा के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। जोकि फिल्म के लिए अच्छा संकेत नहीं है। भले ही आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। कहीं ना कहीं लवयापा मूवी के साउथ इंडियन मूवी लवटुडे के हिंदी रीमेक होने की वजह से इसके कलेक्शन पर असर दिखाई दिया है।