×

अवध के लाल मयंक दुबे की फिल्म का पोस्टर लांच, जबरदस्त एक्शन में आएंगे नजर

अवध की मिट्टी में पले बढे और कम उम्र में ही अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके नवोदित अभिनेता मयंक दुबे की आने वाली फिल्म का पोस्टर आज लांच किया गया। सरकार राज, वांटेड जैसे सुपर डुपर हिट फिल्में दे चुके जसवंत कुमार ने अपनी नई फिल्म जनता दरबार का पोस्टर आज लांच किया है।

Ashiki
Published on: 27 Jan 2021 4:11 PM GMT
अवध के लाल मयंक दुबे की फिल्म का पोस्टर लांच, जबरदस्त एक्शन में आएंगे नजर
X
अवध की मिट्टी के लाल मयंक दुबे की फिल्म का पोस्टर लांच

लखनऊ: अवध की मिट्टी में पले बढे और कम उम्र में ही अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके नवोदित अभिनेता मयंक दुबे की आने वाली फिल्म का पोस्टर आज लांच किया गया। सरकार राज, वांटेड जैसे सुपर डुपर हिट फिल्में दे चुके जसवंत कुमार ने अपनी नई फिल्म जनता दरबार का पोस्टर आज लांच किया है।

नजर आयेगा जबरदस्त किरदार

इस फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में एक्शन किंग स्टार मनोज आर पांडे का एक बहुत ही जबरदस्त किरदार नजर आने वाला है। इनके साथ मे युवा अभिनेता मयंक दुबे इनके साथ एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। जसवंत कुमार की एक अन्य फिल्म बैक टू बैक शूट भी होनी है। जसवंत कुमार ने बताया कि जनता दरबार एक्शन तथा राष्ट्र प्रेम से भरपूर है। साथ ही इस फिल्म में तीन हीरो के रोमांस देखने को मिलेगा। फिल्म में मनोज पांडे, मयंक दुबे, संग्राम सिंह का बहुत ही जबरदस्त एक्शन दिखेगा।

ये भी पढ़ें: जागरुक करने का महंगा तरीका, यूपी में चेकिंग के नाम पर कट रहे चालान

अभिनेता मयंक दुबे

जसवंत कुमार ने कहा कि दर्शक सरकार राज और वांटेड जैसी फिल्मों को अपना बहुत ज्यादा प्यार दुलार आशीर्वाद दिया और इसी तरह सभी जनता दरबार को भी अपना प्यार आशीर्वाद जरूर देगे। फिल्म के निर्माता जसवंत कुमार और लेखक और निर्देशक आर, के शुक्ला, और संगीत से सजाया है। साहिल खान ने मुख्य कलाकार, मनोज आर पांडे, मयंक दुबे, आकांक्षा अवस्थी, संग्राम सिंह,जोया खान,संजना शिल्क, बृजेश त्रिपाठी, प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह,सत्या पाण्डे, और खलनायक की भूमिका जसवंत कुमार और कुछ अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

जसवंत एक किरदार में बहुत ही खतरनाक रूप में आप सभी के बीच आने वाले हैं। इस फिल्म में..मयंक दुबे का जबरदस्त किरदार आप सभी को देखने को मिलेगा और वह एक अलग अवतार में दिखेंगे।

श्रीधर अग्निहोत्री

ये भी पढ़ें: मंत्री पहुंचे लाभार्थी के घरः मिर्जापुर में लेकर आए खुशियां, आवास योजना की सौगात

Ashiki

Ashiki

Next Story