×

SHOCKING: सलमान खान से रिलेशनशिप पर कुछ ऐसा बोल गई उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर

By
Published on: 26 Aug 2016 7:15 AM GMT
SHOCKING: सलमान खान से रिलेशनशिप पर कुछ ऐसा बोल गई उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर
X

मुंबई: ‘दो दिल मिल रहे हैं, मगर चुपके-चुपके’ जी हां, ये गाना आजकल बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और उनकी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर पर यही बैठ रहा है। इन दोनों के प्यार के चर्चे बॉलीवुड की गलियों में जमकर हुलारे मार रहे हैं। ख़बरें तो यहां तक हैं कि नवंबर में दोनों शादी तक कर सकते हैं। लेकिन हाल ही में लूलिया के एक स्टेटमेंट ने सलमान के फैंस को फिर से कंफ्यूज कर दिया है।

जानें क्या कहा है लूलिया वंतूर ने

इन दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में आग की तरह फैली रहती हैं क्योंकि सलमान कहीं भी जाते हैं, वहां लूलिया वंतूर जरुर पहुंच जाती हैं। ऐसे में दोनों के बीच प्यार नहीं तो और क्या है? लेकिन लूलिया वंतूर का कहना है कि वे और सलमान केवल एक अच्छे दोस्त हैं। एक इंटरव्यू में लूलिया ने कहा कि फ्रेंड का मतलब सिर्फ फ्रेंड होता है, लवर नहीं। सलमान मेरे काफी अच्छे फ्रेंड हैं।

और आगे क्या कहा लूलिया ने

लूलिया वंतूर का कहना है कि ‘सबकुछ टाइम पर सेट होता है ना उससे पहले और न ही उसके बाद। जो कुछ भी मेरे और सलमान खान के बारे में कहा जा रहा है, वो सब सिर्फ अफवाह है। कोई भी फैक्ट नहीं है। लेकिन बता दें कि लूलिया आए दिन सलमान खान के घर के फंक्शन में शामिल होती हैं और सलमान भी कई बार इनडायरेक्टली कह चुके हैं कि उन्हें विदेश में वह देसी लड़की को ढूंढ रहे हैं। वह दोनों भले ही एक-दूसरे को दोस्त बताते हैं, लेकिन फैंस तो जल्द ही सलमान के सिर पर सेहरा देखना चाहते हैं।

Next Story