TRENDING TAGS :
Maati Se Bandhi Dor का इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड, ऐसे होगा वैजू और रणविजय की कहानी का अंत
Maati Se Bandhi Dor Last Episode: रणविजय और तेजू की कहानी का हो जाएगा अंत, इस दिन आएगा माटी से बधी डोर का आखिरी एपिसोड
Maati Se Bandhi Dor Air Off: अंकित गुप्ता और रुतुजा बागवे का टावी सीरियल माटी से बधी डोर जोकि स्टार प्लस पर 7.30 बजे प्रसारित किया जाता है। जिसमें रणविजय और वैजू की कहानी दिखाई जाती है। अब जाकर उनकी ये कहानी जल्द ही दर्शकों को नहीं देखने को मिलने वाली है। क्योंकि इसका आखिरी एपिसोड टीवी पर जल्द ही प्रसारित किया जाएगा। इसके जल्द ही बंद होने के पीछे की वजह इस टीवी सीरियल की टीआरपी बताई जा रही है। अब इस टीवी सीरियल की जगह गुम है किसी के प्यार में प्रसारित किया जाएगा। तो वहीं शो का आखिरी एपिसोड इस दिन शूट किया जाएगा।
माटी से बधी डोर आखिरी एपिसोड (Maati Se Bandhi Dor Last Episode)-
माटी से बंधी डोर में रणिजय और वैजू के किरदार को दिखाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माटी से बंधी डोर का आखिरी एपिसोड 10 मार्च 2025 को स्टार प्लस पर दर्शकों को देखने को मिलेगा। शो जब शुरू हुआ था, तब दर्शकों ने इसकी कहानी को काफी पसंद किया था। वैजू जया और रणविजय के बीच की कहानी ने दर्शकों को इम्प्रेस भी किया था। हालांकि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी,, शो की कहानी से दर्शक दूर होने लगे। इसका असर टीआरपी पर पड़ा, मेकर्स ने वैजू और रणविजय की शादी भी करा दी, जिसने कुछ समय तक तो दर्शकों के मन में शो को लेकर उत्सुकता बनाए रखी। लेकिन इसके बाद से शो की टीआरपी दिन-प्रतिदिन घटती गई। जिसके बाद अब मेकर्स शो का आखिरी एपिसोड 10 मार्च को टीवी पर टेलीकास्ट करेंगे। हो सकता है मेकर्स शो को एक अच्छा अंत दे। अभी तक शो के अंतिम एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा, इसपर किसी प्रकार का अपडेट नहीं आया है। इसलिए कुछ कहना जल्दीबाजी होगी।
माटी से बंधी डोर आज का एपिसोड (Maati Se Bandhi Dor Today Episode)-
माटी से बंधी डोर में दिखाया गया कि डॉक्टर रणविजय को बताते हैं कि कैसे वैजू की आवाज सुनकर वायु ठीक हो गया है। रणविजय डॉक्टर से वाणी और वायु के बारे में पूछता है। रणविजय उसे खोजने जाता है, लेकिन वह दोनों उसे नहीं मिलते है। वह गुस्सा हो जाता है। रणविजय के पास जया आती है और कहती है कि उसे शिव गांव नहीं जाना चाहिए। हालांकि जया ये भी कहती है कि वैजू को उसके सामने लाकर गलती की है, लेकिन एक माँ के रूप में वह अपने बच्चे के लिए कुछ भी करने को तैयार थी।