×

बड़े पर्दे पर माधुरी बिखेरेंगी जलवा, इनके साथ कर रहीं काम

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित एक बार फिर बड़े पर्दें पर दिखने वाली हैं। जी हां अपने सही सुना है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 21 May 2021 9:35 AM GMT
माधुरी
X

माधुरी (फाइल फोटो सोशल मीडिया)

मुंबईः बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित एक बार फिर बड़े पर्दें पर दिखने वाली हैं। जी हां अपने सही सुना है। माधुरी दीक्षित फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली (Film Director Sanjay Leela Bhansali) के साथ फिल्म हीरा मंडी में नजर आने वाली हैं। बता दें कि माधुरी इससे पहले भी संजय लीला भंसाली के साथ काम कर चुकी हैं।

भंसाली की निर्देशित फिल्म देवदास में माधुरी चंद्रमुखी के रोल में नजर आई थीं। जिसमें लोगों ने माधुरी के अभिनय को खूब पसंद किया। बता दें कि भंसाली की इस फिल्म में माधुरी के डांस का जादू देखने को मिल सकता है। यह दूसरा मौका होगा जब माधुरी संजय लीली भंसाली के प्रोजेक्ट में अपना जलवा बिखेरेंगी।

माधुरी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके डांस के आगे सभी अभिनेत्रियां फेल हैं। भंसाली की इस फिल्म में एक बार फिर माधुरी डांस करते हुए देखी जाएंगी। सूत्रों की माने तो इस फिल्म के लिए माधुरी को अच्छी रकम ऑफर की गई है। जैसे ही यह ऑफर माधुरी को मिला, इसे झट से स्वीकार कर लिया। इस फिल्म के सभी गाने माधुरी को पसंद आए हैं।



फाइनल हुए कलाकार

सूत्रों की माने तो इस फिल्म के लिए सभी कलाकार फाइनल हो गए हैं। वहीं माधुरी से भी इसके लिए संपर्क किया गया है। माधुरी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। अगर बात बन गई तो माधुरी उनकी वेब सीरीज में डांस करती दिख सकती हैं। आपको बताते चलें कि इससे पहले माधुरी संजय भंसाली के साथ फिल्म देवदास में काम कर चुकी हैं।

वहीं इस फिल्म की हिट गाने की बात करे तो 'मार डाला' और 'काहे छेड़े मोहे' पर माधुरी का डांस देखने को मिला था। यह फिल्म उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। आज के दौर में भी इस फिल्म के सभी गाने लोगों को सुनना अच्छा लगाता है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story