×

Maha Shivratri 2024: भगवान शंकर का किरदार निभाकर इन एक्टरो ने बटोरी लोकप्रियता, देखे लिस्ट

Maha Shivratri 2024 Actors: महाशिवरात्रि का पावन पर्व नजदीक है, इस अवसर पर जानिए उन अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने टीवी पर भगवान शंकर के किरदार को अमर कर दिया है...

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 7 March 2024 1:33 PM GMT
Maha Shivratri 2024
X

Maha Shivratri 2024

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि का त्यौहार आने वाला है। ये एक ऐसा पावन पर्व है, जिसका इंतजार हर साल शिव भक्तो को बेसब्री से रहता है। भगवान शंकर हिंदू धर्म के सबसे प्रसिद्ध भगवान में से एक है। इनकी लोकप्रियता का जितना बखान किया जाए उतना ही कम होगा। भगवान शिव को त्रिदेवों में संहार का देवता माना जाता है. वैसे तो भगवान शिव को हमेशा कल्‍याणकारी माना जाता है, लेकिन वे लय और प्रलय दोनों को अपने अधीन रखते है। भगवान शिव सुर और असुर दोनों को समान दृष्टि से देखते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है रावण जिसको भगवान शिव का परम भक्त कहा जाता है। कई राक्षसो ने भगवान को अपने तप व तपस्या से प्रसन्न करके वरदान प्राप्त किया था। यही वजह है, कि भगवान शंकर पर बहुत सारे टीवी सीरियल भी बन चुके है। आज हम आपको बताने जा रहे है, इन टीवी सीरियलो में भगवान शंकर का किरदार निभाने वाले एक्टरो के बारे जिन्होंने अपने इस किरदार को अमर कर दिया।

मोहित रैना-


कई एक्टर भगवान शिव का किरदार निभाकर लोकप्र‍ियता इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है मोहित रैना का देवों के देव महादेव के मोहित रैना को कोई कैसे भूल सकता है। महादेव के किरदार की आज भी जब बात की जाती है, तो सबसे पहले छवि मोहित रैना की ही आती है।

मुकेश सोलंकी


मुकेश सोलंकी, सहारा वन के शो 'गणेश लीला' में शिव के किरदार में नजर आए थे। उनके इस किरदार को लोगो ने काफी पसंद किया था।

समर जय सिंह


90 के दशक में दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल 'ओम नम: शिवाय' में एक्टर समर जय सिंह ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। जोकि आज भी लोगो के बीच काफी लोकप्रिय है। यदि दूरदर्शन में भगवान शंकर के किरदार की बात की जाती है, तो इनका नाम जरूर आता है।

हिमांशु सोनी


एक्टर हिमांशु ने सोनी चैनल के सीरियल 'नीली छतरी वाले' में शिवाय का किरदार निभाया था और दर्शको को उनका ये किरदार काफी पसंद आया था।

संतोष शुक्ला


एक्टर संतोश शुक्ला ने शो 'जय जय शिव शंकर' में शिव का किरदार निभाया था. इसके अलावा संतोष भगवान विष्णु, कभी चन्द्रकांता के कुंवर वीरेन्द्र सिंह और टीवी जगत के कई बड़े और हिट काॅस्ट्यूम ड्रामा में काम कर चुके है। ये भगवान के रोल में काफी ज्यादा प्रचलित हुए थे।

यशोधन राणा

फेमस टीवी एक्टर यशोधन राणा सीरियल 'ओम नम: शिवाय' में भगवान शिव का किरदार निभाया था। जिसमें उनके किरदार को दर्शको ने काफी पसंद किया था और उनका ये टीवी सीरियल आज भी देखा जाता है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story