TRENDING TAGS :
नहीं रहे महाभारत के 'भीम', बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रवीण कुमार ने 74 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसें
बलदेवराज चोपड़ा (बीआर चोपड़ा) की बेहद लोकप्रिय और प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत (Mahabharata) में 'भीम' (Bhim) की भूमिका निभाने वाले कलाकार प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का देहांत हो गया है।
nahin rahe mahabharat ke bheem praveen kumar
बलदेवराज चोपड़ा (बीआर चोपड़ा) की बेहद लोकप्रिय और प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत (Mahabharata) में 'भीम' (Bhim) की भूमिका निभाने वाले कलाकार प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का देहांत हो गया है। प्रवीण कुमार लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रवीण कुमार ने एक्टिंग ही नहीं बल्कि खेल की दुनिया में भी अपना नाम कमाया था।
उनका ताल्लुक पंजाब से था। प्रवीण कुमार ने हिंदी फिल्म सिनेमा में कई फिल्मों में अहम किरदार निभाए थे। फिल्मों में अक्सर उन्हें दर्शकों ने विलेन के रोल में ही देखा। खेल से लेकर एक्टिंग के क्षेत्र में प्रवीण कुमार ने हमेशा अपना उत्कृष्ट योगदान दिया। हर बार उन्हें सफलता भी हासिल हुई।
जूझ रहे थे आर्थिक तंगी से
प्रवीण कुमार अपनी कद-काठी की वजह से दर्शकों के बीच खासे मशहूर थे। उनकी इसी कद ने महाभारत में रोल भी दिलाया था। लेकिन जब मौका मिला तो उन्होंने भीम के रोल में जान डाल दी थी। तब लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया और सराहा। बताया जा रहा है कि निधन से पहले प्रवीण कुमार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। लंबे समय से वो बीमार थे।
खेल की दुनिया में भी कमाया नाम
उल्लेखनीय है कि प्रवीण कुमार एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले एथलीट थे। उन्होंने एशियन गेम्स (asian games) और कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में पदक भी हासिल किया था। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) से भी सम्मानित किया गया था। खेल की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) की नौकरी भी मिली थी। इसके कुछ साल बाद ही प्रवीण कुमार सोबती ने अदाकारी की दुनिया में कदम रखा। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
बताया जाता है कि प्रवीण कुमार सोबती ने पीठ दर्द की शिकायत होने की वजह से खेल की दुनिया को अलविदा कहा था। छोटे और बड़े पर्दे के दर्शकों के बीच प्रवीण कुमार सोबती ने कम समय में ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी।