×

एक बार फिर पापा महेश भट्ट का दिखा बेटी आलिया के लिए ऐसा प्यार, यूं विश किया बर्थडे

By
Published on: 16 March 2017 6:43 AM GMT
एक बार फिर पापा महेश भट्ट का दिखा बेटी आलिया के लिए ऐसा प्यार, यूं विश किया बर्थडे
X

मुंबई: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में 24 साल की हो गई हैं। आलिया भट्ट मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी हैं। बॉलीवुड में उनकी एंट्री फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर' से हुई थी। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन भी थे।

बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट की वरुण धवन के साथ फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' आई है और ऑडियंस का इसे काफी प्यार मिल रहा है। आलिया भट्ट के 24 साल के होने पर उन्हें पूरे बॉलीवुड ने बधाई दी। लेकिन उनके पापा महेश भट्ट का बर्थडे विशिंग स्टाइल एक दम ही अलग था।

आगे की स्लाइड में जानिए किस तरह विश किया पापा महेश भट्ट ने



बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के 24 साल के होने पर महेश भट्ट ने आलिया के एक बचपन की तस्वीर को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए कहा कि 'वह उनकी मास्टरपीस हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्रिंसेस।' महेश भट्ट का बेटी आलिया भट्ट के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में महेश भट्ट को यूपी से एक शख्स ने कॉल करके फिरौती मांगी थी। फिरौती न देने पर उसने आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पर एफआईआर दर्ज होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

Next Story