×

Jawan की सक्सेस पर ऐसा है महेश भट्ट का रिएक्शन, कह दी इतनी बड़ी बात

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की सक्सेस पर बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुन आप दंग रह जाएंगे।

Ruchi Jha
Published on: 10 Sep 2023 6:18 AM GMT (Updated on: 10 Sep 2023 6:30 AM GMT)
Jawan की सक्सेस पर ऐसा है महेश भट्ट का रिएक्शन, कह दी इतनी बड़ी बात
X

Jawan: इन दिनों हर तरफ केवल 'जवान' का जलवा देखने को मिल रहा है। देश से लेकर विदेश तक, जवान का क्रेज लोगों में साफ देखने को मिल रहा है। वहीं, इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स भी 'जवान' की जमकर तारीफ कर रहे हैं और अब बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर और डायरेक्टर महेश भट्ट का भी फिल्म की सक्सेस पर कुछ ऐसा रिएक्शन सामने आया है, जो आपके हैरान कर सकता है। दरअसल, उन्होंने शाहरुख की 'जवान' को लेकर एक ऐसा स्टेटमेंट दिया है, जिसे सुन आप दंग रह जाएंगे।

'जवान' पर क्या है महेश भट्ट का रिएक्शन?

दरअसल, महेशा भट्ट और शाहरुख खान पहले एक साथ काम कर चुके हैं। एक्टर ने महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'डुप्लीकेट' और 'चाहत' में काम किया था और अब 'जवान' देखने के बाद महेश भट्ट ने शाहरुख को लेकर एक ऐसी बात कह दी है, जिसे सुन आपको भी खुशी होने वाली है। दरअसल, अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में महेश भट्ट ने शाहरुख की 'जवान' पर बात करते हुए कहा- ''सितारे इसलिए नहीं चमकते क्योंकि वे दिखना चाहते हैं, वो इसलिए चमकते हैं क्योंकि वे सितारे हैं। मुझे लगता है कि एक सुपरस्टार वो होता है, जो दुनिया को रोशन करने के लिए अपनी रोशनी का इस्तेमाल करता है। दूसरों के लिए प्रेरणा का निशान छोड़ता है। शाहरुख एक जीवित अवतार हैं। शाहरुख जैसे सितारे अपने स्टारडम का अच्छा इस्तेमाल करते हैं और लोगों को इंस्पायर करते हैं।''


'जवान' ने रचा इतिहास

7 सितंबर 2023 को शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज होने के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 65.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। वहीं, अब 'जवान' 200 करोड़ रुपयों के क्लब में एंट्री कर चुका है। 2 दिनों में 200 करोड़ कमाकर 'जवान' ने इतिहास रच दिया है। 'जवान' की कमाई की रफ्तार ने हिंदी सिनेमा की सभी नई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।


रिलीज के कुछ घंटो में लीक हुई जवान

फिल्म जहां एक तरफ अच्छा कलेक्शन कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ 'जवान' के मेकर्स को कहीं ना कहीं नुकसान भी हो रहा है। दरअसल, ऐसा इसलिए है क्योंकि रिलीज होने के कुछ घंटो के बाद ही 'जवान' पायरेसी की शिकार हो गई थी। ये फिल्म 'तमिलरॉकर्स', 'एमपी4मूवीज', 'वेगामूवीज' और 'फिल्मीजिला' सहित कई साइट्स पर फुल एचडीप्रिंट में फ्री डाउनलोड के लिए अवेलेबल है, जहां लोग इस फिल्म को घर बैठे फ्री में देख रहे हैं।


ऐसे में फिल्म को कहीं ना कहीं नुकसान तो हो ही रहा है। हालांकि, यह कोई पहली फिल्म नहीं है, जो पायरेसी का शिकार हुई हो। इससे पहले भी कई फिल्में रिलीज के कुछ घंटो में लीक हो चुकी हैं, जिनमें शाहरुख की 'पठान' भी शामिल है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story