×

Maidaan Movie Trailer: मैदान मूवी का रौंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर हुआ जारी

Maidaan Movie Trailer Review: अजय देवगन की फिल्म मैदान का ट्रेलर हुआ जारी, दर्शकों के दिलों को छू लिया है, फिल्म के ट्रेलर ने

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 2 April 2024 7:06 AM GMT (Updated on: 3 April 2024 7:07 AM GMT)
Maidaan Movie Trailer Review
X

Maidaan Movie Trailer

Maidaan Movie Trailer Out: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म मैदान (Maidaan Movie) का दिल छू लेने वाला ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। अजय देवगन (Ajay Devgn) की जिस फिल्म का दर्शकों को एक लंबे समय से इंतजार जा फाइनली अब उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है क्योकि अजय देवगन की फिल्म मैदान 10 अप्रैल 2024 को ईंद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। आज फिल्म के मेकर्स ने मैदान मूवी का फाइनल ट्रेलर (Maidaan Trailer) जारी कर दर्शकों की बेसब्री को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अजय देवगन की ये फिल्म एक रियल लाइफ हीरों की कहानी है, जिसने भारत देश के लिए वो काम किया जिससे हम सब अंजान है। चलिए जानते है, कैसा अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म (Maidaan Movie Trailer Review) मैदान का ट्रेलर

अजय देवगन की फिल्म मैदान ट्रेलर रिव्यू (Maidaan Movie Trailer Review In Hindi)-

अजय देवगन की जन्मिदन (Ajay Devgn Birthday)के अवसर पर आज उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म मैदान का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। अजय देवगन ने फिल्म मैदान का ट्रेलर ट्वीट करते हुए लिखा है- "दिल एक, समझ एक, सोच एक, एस.ए रहीम व उनकी टीम इंडिया की अनकही सच्ची कहानी के गवाह आप भी बने, आ जाओ मैदान (Maidaan Movie Release Date) में 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में।"

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे अब्दुल रहीम भारत के फुटबाल टीम (Indian Football Team) को विश्व स्तर पर पहुचाँने के लिए अपनी जी-जान लगा देते है और भारतीय फुटबाल टीम के लिए प्लेयर्स की तलाश वो झुग्गी छोपड़ियों से लेकर हर एक जगह करते है और उन लड़को को अपनी टीम में शामिल करते है, जो भारतीय फुटबाल टीम के लिए एक दिन बेहतरीन प्लयेर्स बनकर सामने आएंगे। इसके लिए अजय देवगन (Ajay Devgn) को कहीं ना कहीं लोगो के तानों व विरोध का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद भी वो अपनी टीम पर व खुद पर भरोसा रखते हुए अपने इस सपने को आगे बढ़ाते है। फिल्म में अजय देवगन ने अब्दुल रहीम (Syed Abdul Rahim) के किरदार को बखूबी से निभाया है।

फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन (Ajay Devgn) ने दमदार डायलाग भी बोले है। जैसे कि- मुझे लगा था आज हिन्दुस्तान की बात होगी, लेकिन हम तो अब तक बंगाल और हैदराबाद में अटके हुए हैं।' इसके अलावा उन्होंने कहा है कि- जो समझ में न आए उसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को देखकर साफ लग रहा है कि देश के लिए कुछ कर लेने का जुनून हो तो इसे कोई रोक ही नहीं सकता।

अजय देवगन मूवी मैदान की कहानी ( Maidaan Movie Story)-

अजय देवगन की फिल्म मैदान की कहानी (Maidaan Movie) 1952 से 1962 के बीच की है। जिसमें अजय देवगन ने सैय्यद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है। भारतीय फुटबॉल के कोच व भारत राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के अब्दुल रहीम (Syed Abdul Rahim) की जो कि भारतीय फुटबाल टीम के कोच थे। भारतीय फुटबाल टीम के कोच के रूप में भारत में उनका कार्यकाल गोल्डन पीरियड के रूप में जाना जाता है। सैय्यद अब्दुल रहीम (Syed Abdul Rahim Biography) को ये यकीन था कि एक दिन हम फुटबॉल जीतेंगे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story