×

मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में,शादी की डेट और गेस्ट लिस्ट आई सामने

मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल दोनों की शादी की तारिख सामने आ गयी है।

Shweta Srivastava
Written By Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 18 May 2022 10:26 AM GMT
Malaika Arora and Arjun Kapoor Wedding
X

Malaika-Arjun Wedding (Image Credit-Social Media)

Malaika Arora and Arjun Kapoor Wedding:मलाइका अरोरा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल दोनों की शादी की तारिख सामने आ गयी है। अगर आप भी दोनों की शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।

मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। और अब खबर आ रहीं है कि ये कपल अब शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। दोनों की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गयी है। कपल पिछले चार सालों से साथ में हैं लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही एक दूजे के होने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये दोनों दिसंबर 2022 तक शादी करने वाले हैं।

खबर ये भी आ रही है कि ये कपल अपनी शादी को ज़्यादा ग्रैंड करने के मूड में नहीं है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा रजिस्टर मैरिज करेंगे उसके बाद दोनों अपने बेहद करीबी लोगों को इन्वाइट कर के एक पार्टी देंगे। इस गेस्ट लिस्ट में कपूर फॅमिली और मलाइका अरोरा के माता पिता व उनकी बहन अमृता अरोरा शामिल होंगे साथ ही करीना कपूर को भी इस शादी में न्योता दिया जायेगा।

मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर हमेशा से ही चर्चा में रहे हैं। मलाइका का जब अपने पति अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) से तलाक हुआ था उसके बाद जब मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ा तब उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। मलाइका को लेकर लोगों ने कई बातें बनाई लेकिन इनसब से कपल ने मिलकर मुकाबला किया। अभी कुछ दिन पहले मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो अर्जुन के साथ बूढ़ा होना चाहतीं हैं। इस बात से ही ये पता लग गया था कि दोनों शादी का मन बना रहे हैं। और अब जबकि रिपोट्स ने उनकी शादी के बारे में जानकारी दी है तो लगता है की जल्द ही इस कपल को हम पति पत्नी के रूप में देख पाएंगे।

फिलहाल आपको बता दें कि यही कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन कहा यही जा रहा है कि दोनों की शादी इसी साल के अंत तक हो जाएगी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story