×

ये कैसी फोटो अपलोड कर दी मलाइका अरोड़ा ने, ‘जय हिन्द’ कैप्शन के साथ  

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर  (Arjun Kapoor) इन दिनों एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते नजर आ रहे हैं। हाल ही में जहां मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।

Aditya Mishra
Published on: 28 Jun 2019 8:00 AM GMT
ये कैसी फोटो अपलोड कर दी मलाइका अरोड़ा ने, ‘जय हिन्द’ कैप्शन के साथ  
X

मुंबई: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते नजर आ रहे हैं। हाल ही में जहां मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।

वहीं, अब दोनों की एक और वेकेशन मनाते हुए तस्वीर सामने आई है। इस बार वो अकेले नहीं बल्कि उनके साथ महीप कपूर के बेटे भी हैं। तीनों की ये तस्वीर इस वक्त लोगों को काफी पसंद आ रही है और इसकी सबसे अहम वजह है तीनों के कपड़े।

यह भी पढ़ें.... इस फिल्म में नवाजुद्दीन के अपोजिट मौनी की जगह, अब नज़र आएँगी तमन्ना भाटिया

दरअसल तस्वीर में मलाइका, अर्जुन और महीप कपूर (Maheep Kapoor) के बेटे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों के हिसाब में खड़े हुए हैं, उनकी ये तस्वीर इंटरनेट जबरदस्त धमाल मचा रही है। इस तस्वीर में जहां एक्टर अर्जुन कपूर ओरेंज कलर की टी शर्ट, महीप कपूर के बेटे व्हाइट कपड़े में और मलाइका अरोड़ा ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। महीप कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन के तौर पर जय हिंद लिखा। अर्जुन और मलाइका की इस तस्वीर में उनके फैंस ने जबरदस्त कमेंट्स भी किए हैं।

इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें वह अर्जुन कपूर का हाथ थामे नजर आईं। इतना ही नहीं वह तस्वीर बेहद ही रोमांटिक थी। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ वो तस्वीर एक्टर के जन्मदिन पर शेयर की थी। तस्वीर में जहां मलाइका अर्जुन के कंधे पर सिर रखे नजर आईं। वहीं, अर्जून, मलाइका को देखते दिखाई दिए। आपको कपल की ये नई तस्वीर कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताइए।



Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story