×

मलाइका के इस कॉमेंट से अर्जुन कपूर की हो गई बोलती बंद,जानिए क्या कहा...

suman
Published on: 23 Feb 2019 1:02 AM GMT
मलाइका के इस कॉमेंट से अर्जुन कपूर की हो गई बोलती बंद,जानिए क्या कहा...
X

जयपुर :मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को लेकर भले ही कुछ न कहे। लेकिन इनके पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया पोस्ट्स पर एक-दूसरे के लिए लवी-डवी कमेंट्स सब कुछ कह जाते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट करते हुए एक फोटो पोस्ट की, जिसमे उनकी मस्कुलर बॉडी साफ नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- ‘बैक टू मुंबई.. बैक टू बेसिक्स...।

जानिए क्यों विद्या बालन ने कहा, “साजिद खान के साथ कभी नहीं करूंगी काम”

’अर्जुन की इस फोटो को फैंस का तो प्यार मिला ही, साथ ही साथ रयूमर्ड गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी अपने इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाई और ये कमेंट कर दिया।अर्जुन की फोटो देख मलाइका ने कमेंट किया,‘किलिंग इट..।’

ऐसा लग रहा है कि मलाइका कहना चाह रही हैं कि‘तुम कत्ल करवा के ही दम लोगे क्या...?’वैसे जब से मलाइका और अरबाज का तलाक हुआ है तभी से मलाइका और अर्जुन पब्लिकली एक-दूसरे के साथ नजर आने लगे हैं और कई बार हाथों में हाथ डाले भी दिख चुके हैं। खबरें तो ये भी है कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

suman

suman

Next Story