Malaiak Arora Father Suicide Case में पुलिस का चौंकाने वाला बयान, देखें यहां

Malaika Arora Father Died: पुलिस ने अनिल अरोड़ा सुसाइड केस में चौंकाने वाला खुलासा किया।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Sep 2024 9:31 AM GMT
Malaiak Arora Father Anil Arora Suicide Case
X

Malaiak Arora Father Anil Arora Suicide Case

Malaiak Arora Father Anil Arora Suicide Case: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के निधन से बॉलीवुड की गलियारों में हलचल मच गई है। अनिल अरोड़ा ने बुधवार को अपने बांद्रा स्थित घर में छठे फ्लोर से नीचे कूद कर आत्महत्या कर ली, अनिल अरोड़ा द्वारा सुसाइड किए जाने की खबर सभी के लिए बेहद शॉकिंग है, वहीं मलाइका और उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इसी बीच अब इस केस में पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है, आइए दिखाते हैं।

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा (Police Statement On Anil Arora Suicide Case)

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा आज दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जिस वक्त अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या की, उस दौरान मलाइका पुणे में थीं, हालांकि अब एक्ट्रेस मुंबई आ चुकीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो वायरल हो रहें हैं, जिसमें वह बेहद टूटी नजर आ रहीं हैं। पिता की मौत का मलाइका अरोड़ा को गहरा सदमा लगा है। वहीं अब इसी बीच पुलिस ने अनिल अरोड़ा सुसाइड केस में चौंकाने वाला खुलासा किया।


पुलिस ने मीडिया द्वारा दिए गए बयान में कहा, "अनिल अरोड़ा जी उनकी बॉडी मिली है वे छठे फ्लोर पर रहते थे। उसके आगे का इन्वेस्टिगेशन हम कर रहें हैं। हम डिटेल में छानबीन कर रहें हैं, फोरेंसिक टीम भी आई है।" पुलिस ने यह भी कहा कि अनिल अरोड़ा ने खुदखुशी की है, मामले की जांच पड़ताल हम अभी कर रहें हैं।

मलाइका अरोड़ा के घर पहुंच रहें दोस्त (Malaika Arora Father Died)

मलाइका अरोड़ा के घर काफी लोगों का आना जाना शुरू हो गया है, सबसे पहले मलाइका अरोड़ा के घर उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान पहुंचें थे, इसके बाद एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भी मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। वहीं अब अन्य करीबी लोग भी इस मुश्किल वक्त में मलाइका अरोड़ा का साथ देने पहुंच रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story