Malaika Arora के पिता Anil Arora कौन हैं, जानिए उनके बारे में सब कुछ

Malaika Arora Father Died: मलाइका अरोड़ा के पिता हैं कौन और वे क्या करते थे, आइए हम इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Sep 2024 8:00 AM GMT (Updated on: 11 Sep 2024 8:12 AM GMT)
Malaika Arora के पिता Anil Arora कौन हैं, जानिए उनके बारे में सब कुछ
X

Malaika Arora Father Anil Arora: बॉलीवुड की हॉटनेस की मल्लिका कहलाने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, दरअसल अभिनेत्री के पिता अनिल अरोड़ा ने घर की छत से कूद कर अपनी जान दे दी है। मलाइका अरोड़ा के पिता द्वारा उठाए गए इस कदम से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शॉक्ड है, लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके पिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। मलाइका अरोड़ा के निधन के बाद बहुत से लोग यह जानना चाह रहें हैं कि आखिर कार मलाइका अरोड़ा के पिता हैं कौन और वे क्या करते थे, आइए हम इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

क्या करते थे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा (Who Is Malaika Arora Father Anil Arora)

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने ही घर की छत से छलांग लगाकर जान दे दी, ये घटना आज की ही है। अनिल अरोड़ा की मौत से मलाइका अरोड़ा का पूरा परिवार टूट गया है, वहीं अब तक आत्महत्या की वजह भी सामने नहीं आई है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा मर्चेंट नेवी में काम करते थे।


कुछ हेल्थ समस्याओं से जूझ रहे थे अनिल अरोड़ा (Anil Arora Health Issue)

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा को कुछ हेल्थ समस्याएं भी थीं, लेकिन यह बता कभी सामने नहीं आईं कि उन्हें हुआ क्या था। साल 2023 की बात है, जब एक बार अनिल अरोड़ा को मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था, लेकिन उस दौरान उनका क्या इलाज हुआ था, यह जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन उस दौरान मलाइका अरोड़ा को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था।


पत्नी जॉयस से अलग हो गए थे अनिल अरोड़ा ( Anil Arora Wife)

मलाइका अरोड़ा के मम्मी पापा का बहुत साल पहले ही तलाक हो चुका था। जी हां! जब मलाइका अरोड़ा 11 साल की थीं, उसी समय ही मलाइका अरोड़ा की मां जॉइस पालीकार्प और पिता अनिल अरोड़ा अलग हो गए थे। बता दें कि मलाइका अरोड़ा की मां जॉइस पालीकार्प क्रिस्चियन हैं, जबकि पिता अनिल अरोड़ा एक पंजाबी हिंदू थे। मलाइका की एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम अमृता हैं, जब मलाइका 11 साल की थीं और अमृता 6 साल की, उस समय इनके माता पिता ने तलाक ले लिया था, जिसके बाद मलाइका अरोड़ा अपनी मां और बहन के साथ रहती थीं। हालांकि बाद भी फिर मलाइका अरोड़ा के माता पिता एक साथ रहने लगे थे, मलाइका अक्सर ही अपनी फैमिली तस्वीरें साझा करती रहती थीं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story