×

Malaika Arora: ब्रांडेड कपड़ों की शौकीन मलाइका, एक्ट्रेस की इस हूडी की कीमत इतनी कि, खरीद सकते हैं कार

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चा में रहने वाली अदाकारा हैं। वह भी किसी न किसी कारणवश हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 11 July 2023 11:14 AM GMT
Malaika Arora: ब्रांडेड कपड़ों की शौकीन मलाइका, एक्ट्रेस की इस हूडी की कीमत इतनी कि, खरीद सकते हैं कार
X
Malaika Arora (Photo- Social Media)
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चा में रहने वाली अदाकारा हैं। वह भी किसी न किसी कारणवश हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा 49 साल की हो चुकीं हैं, लेकिन फिर भी उनकी फिटनेस और हॉटनेस देख लोग उनकी दाद देते हैं। इस उम्र में भी वह इतनी हसीन लगती हैं कि आज भी उन्हें देख फैंस की धड़कने तेज हो जाती हैं।

अपने आउटफिट को लेकर सुर्खियों में आईं मलाइका अरोड़ा

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा वैसे तो अक्सर ही अपने आउटफिट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, इसमें कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस बार उनके आउटफिट से ज्यादा उसके प्राइस की चर्चा हो रही है। मलाइका अरोड़ा एक से एक महंगे ब्रांड वाले आउटफिट में ही नजर आती हैं, और उनका हर आउटफिट बेहद यूनिक और कुछ हटकर होता है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है और अब एक बार फिर उनके द्वारा पहने गए लेटेस्ट आउटफिट की जोरो शोरों से चर्चा हो रही है।

मलाइका की हूडी की कीमत इतनी कि खरीद सकते हैं कार

मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घर से सैलून जाते दिखाई दे रहीं हैं। मलाइका का यह वीडियो और अधिक चर्चा में इसलिए बना हुआ है, क्योंकि उन्होंने जो हूडी पहनी हुई है, उसकी कीमत इतनी है कि उतने में आप एक कार जरूर खरीद सकते हैं। जी हां!! शॉक हो गए ना?

आपको बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा ने जो हूडी पहनी है, वो ऐसे वैसे ब्रांड की नहीं है बल्कि Dior की है, तो जाहिर सी बात है महंगी तो होगी ही। अब इस कीमत आपको बताएं तो 3 लाख 47 हजार रुपए बताई जा रही है।

आउटफिट के चलते ट्रोल हो रहीं हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा के लिए ट्रोलिंग कोई नई बात नहीं है। वह अक्सर ही ट्रोल होती रहती हैं। वहीं अब अपने इतने महंगे आउटफिट की वजह से भी ट्रोल हो रहीं हैं। दरअसल मलाइका ने सिर्फ हूडी ही पहनी हुई है, उसके नीचे कुछ नहीं पहना, जिसकी वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहें हैं। एक ने लिखा, "शर्ट ऐसा खरीदों की पैंट खरीदने के पैसे ही न बचे।" दूसरे ने लिखा, "लोअर पहनना भूल क्यों जाती है ये।" तीसरे ने लिखा, "3 लाख का शर्ट लिया, 3 हजार की पैंट भी ले लेती।" इसी तरह कई और ट्रोल भरे कमेंट पढ़ने को मिल रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story